विटामिन ई के फायदे आपकी सेहत के लिए

विटामिन ई मानव के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं, जो लोग अपने आहार के माध्यम से इस विटामिन का उपभोग करते हैं उनमें कई तरह की बीमारियों का जोखिम कम रहता है। यह मानव शरीर को स्वस्थ्य रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में…

विटामिन ई के फायदे

यह लाल रक्त कशिकाओं के निर्माण सहायक विटामिन ई

विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट भी है, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान को रोकने में मदद कर सकता है। यह एंटीऑक्सिडेंट हृदय रोग सहित गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। यह लाल रक्त कशिकाओं के निर्माण में भी सहायता करता है। इसका अर्थ यह है कि यह शरीर के ऊतकों को मुक्त कण कहे जाने वाले पदार्थों के कारण होने वाले नुकसान से बचाता है, जो कोशिकाओं, ऊतकों और अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। विटामिन ई एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है और यह लाल रक्त कोशिकाओं के जीवन को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

अल्जाइमर रोग में लाभकारी विटामिन ई

अल्जाइमर रोग के उपचार में विटामिन ई बहुत ही उपयोगी है। विटामिन ई को गंभीर रूप से अल्जाइमर रोग में लाभकारी प्रभाव दिखाया गया है। 2010 में हुए एक शोध के अनुसार जो लोग विटामिन ई के सप्लीमेंट लेते हैं, उनमें अल्जाइमर होने का खतरा कम हो जाता है। कुछ शोध ने सुझाव दिया है कि विटामिन ई और सेलेनियम की खुराक अल्जाइमर रोग के जोखिम को कम कर सकती हैं।

विटामिन ई डायबिटीज के खतरे को करे कम

टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित 50 मिलियन लोगों के साथ भारत को दुनिया की मधुमेह की राजधानी कहा जाता है। यह भयंकर बीमारी धीरे-धीरे और ज्यादा फैलता जा रहा है। शरीर में विटामिन ई की कमी डायबिटीज का खतरा बढ़ा देती है इसलिए इसकी खुराक लेना बहुत ही जरूरी है।

बढ़ाए इम्यून सिस्टम

विटामिन ई के फायदे की बात करें तो विटामिन ई न केवल स्वस्थ त्वचा और आंखों के लिए महत्वपूर्ण है। बल्कि यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसका इम्यून सिस्टम पर कई लाभकारी प्रभाव रहता है।

एलर्जी बीमारी को दूर करने फायदेमंद विटामिन ई

एलर्जी बहुत ही सामान्य बीमारी है और अक्सर देखा गया है कि एलर्जी का असर आपके स्किन पर पड़ता है। विटामिन ई एलर्जी की रोकथाम में उपयोगी है। इसलिए इसका सेवन जरूर कीजिए।

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है विटामिन ई

कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं पहला एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और दूसरा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल। शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रॉल को हम एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के नाम से जानते हैं। कोलेस्ट्रॉल रक्त में घुलनशील नहीं होता और एलडीएल के धमनियों की दीवारों में जमा होने से धमनियों में रुकावट होती है, और आगे चल कर यह हृदय रोग की वजह बनती है। लेकिन विटामिन ई के फायदे की बात करें तो विटामिन ई शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। कोलेस्ट्रॉल में परहेज – जाने क्या खाएं और क्या न खाएं

मासिक धर्म के दर्द को कम करता विटामिन ई

महिलाओं के जीवन में विटामिन ई की बहुत ही बड़ी भूमिका है। यह महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से भी बचाता है। विटामिन ई नाजुक रूप से आपके दर्दनाक मासिक धर्म के लक्षणों को कम कर सकता है, जैसे कि ऐंठन, अवसाद और भारी रक्तस्राव आदि। इसके अलावा विटामिन ई पुरुषों और महिलाओं में प्रजनन स्तर बढ़ा सकता है। साथ ही विटामिन ई मेनोपॉज के बाद महिलाओं में स्ट्रोक की आशंका को कम करता है।