होली पर अपनी स्किन का रखें कुछ यूं ख्याल

रंगों का त्योहार होली को अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में आपकी चिंता शुरू हो गई होगी कि अपने स्कीन की रक्षा करे तो कैसे करें? यूं तो यह होली का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां और उमंग लेकर आता है। कोई आपको बड़े प्यार से रंग लगाने आए और कहे कि ‘बुरा ना मानो होली है’ तो आप उन्हें कैसे मना कर सकते हैं। लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी इस बात कि फिक्र लगी रहती है कि हमारी त्वचा पर जो यह रंग लग रहे है, यह हटेगें भी या नहीं… रंगों में मौजूद केमिकल्स कहीं हमारे चेहरे में दाग-धब्बा तो नहीं कर देंगे? आइए हम आपको बताते हैं अपनी साइट sehatgyan.com के जरिए कि होली खेलते समय किन बातों का रखें ख्याल और कैसे बेफिक्र होकर मजा ले सकते हैं इस खूबसूरत त्योहार का:-

 

1. अगर होली कल है तो उससे एक दिन पहले ही अपने शरीर पर जैसे कि चेहरे और हाथ-पैरों पर सरसों का तेल लगा लें। इससे होली के रंग आपके स्कीन से जल्दी ही निकल जाएंगे। सरसों का तेल पूरे शरीर के साथ-साथ अपने बालों में भी लगा लें। ऐसा करने से आपके बाल पर रंगों का कोई असर नहीं होगा। 

2. सरसों का तेल थोड़ा चिप-चिप होता है जिसकी वजह से लोग इसे लगाने से कतराते हैं। ऐसे में आप तेल की जगह कोई क्रीम या बॉडी लोशन लगा सकते हैं, त्वचा पर कोई भी पक्का रंग नहीं चढ़ेगा।

3. कभी भी होली कैमिकल रंगों से नहीं खेले। अपने परिवार व आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी दें कि कैमिकल वाले रंग त्वचा के लिए हानिकारक है।

4. रंगों के प्रभाव से बचने के लिए आप स्कीन पर सन क्रीम भी लगा सकते हैं, जिससे रंग का रासायनिक प्रभाव कम किया जा सके।

5. रंग खेलते-खेलते अगर भूले से आपकी आंखों के अंदर रंग चला गया है तो तुरंत ठंडे पानी से आंखों को धो लें और फिर आंखों में गुलाब जल डाल कर आराम करें।

6. होली का रंग छुड़ाने के लिए साबुन नहीं बल्कि फैश वाश का इस्तेमाल करें। ध्यान रहें, स्कीन से कलर को हटाने के लिए रगड़े नहीं, कई लोग अपने त्वचा से रंग को हटाने में इतना रगड़ देते हैं कि स्कीन पर रैशेस हो जाते हैं। 

7. होली खेलने के बाद नहाने से एक घंटा पहले मुलतानी मिट्टी को भिगो कर रख दें। जिस भी अंग में रंग लगा है वहां मुलतानी मिट्टी लगाएं और लगभग 5-10 मीनट के लिए इस पैक को सूखने के लिए छोड़ दें। पैक सूख जाने के बाद इसे धो दें। यह “मड पैक” शरीर से रंग छुडाने में काफी मददगार साबित होगा।

8. वहीं अगर दोस्त-बंधु आपके शरीर पर काफी गहरा रंग चढ़ा दिए हों, तो आप कैरोसिन में एक कपड़ा भिंगोकर रंग वाले जगह पर अपने हलके हाथ से लगा लें। इससे शरीर पर लगा रंग आसानी से छूट जाएगा।

9. घर में मौजूद दो चम्मच नींबू के रस में आधी कटोरी दही अच्छे से मिला लें, फिर रंग लगी त्वचा पर लगाएं। इसे लगाने के बाद गरम पानी से नहा लें। रंग अपने आप उतर जाएगा। 

10. होली पर कोशिश करें पूरे बॉडी को ढके रखने का। जितना ज्यादा कपड़ा खुद पर लादे रहेंगे उतना ही कम रंग आपके शरीर में लगेगा। ध्यान दें, होली के दिन पानी का सबसे ज्यादा उपयोग होता है, इसलिए इस दिन सफेद या हलके रंग के कपड़े इस्तेमाल करने से बचें। आपको बता दें कि हलके रंग के कपड़ों पर रंग अधिक चढ़ता है।

11. होली में आप अपनी बाजू तथा सभी खुले अंगों पर माइस्चराइजर लोशन या क्रीम का उपयोग करें।

12. होली में अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा नेचुरल कलर का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि आप ऑर्गेनिक रंगों को उपयोग में लाएं जिससे त्वचा में जलन पैदा न हो।