पुरुषों के लिए सुपरफूड डाइट

पुरुषों के लिए कौन से आहार सही है इस बात की जानकारी उन्हें होनी चाहिए। उनकी बॉडी और मसल्स बहुत ही सख्त होते हैं, ऐसे में यह ध्यान देने की जरूरत है कि उनकी मांसपेशियां हमेशा मजबूत रहे। आइए उन सुपरफूड के बारे में जानते हैं जिसकी मदद से पुरुष खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

पुरुषों के लिए सुपरफूड, डाइट में करें शामिल

पुरुषों के लिए उपयोगी है बादाम

बादाम महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के साथ भरपूर है, जो निस्संदेह उन्हें सुपरफूड का दर्जा देते हैं। बादाम में स्वस्थ अनसेचुरेटेड फैट (असंतृप्त वसा) के साथ-साथ प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन ई शामिल है। बादाम आपके दिल, पाचन तंत्र और त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। यह आपके अंदर दिल की बीमारियों को कम करता है। यह कोलेस्ट्रोल से छुटकारा पाने में भी आपकी मदद करता है।

पुरुषों के लिए लाभकारी है जैतून का तेल

कई सारे पौष्टिक तत्वों से भरपूर जैतून के तेल को स्वा स्य् ज और त्वेचा के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। जैतून का तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैट में समृद्ध है। अध्ययनों से पता चलता है कि मोनोअनसैचुरेटेड फैट हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। पुरुषों को इसे अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

पुरुषों के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी

ग्रीन टी से मिलने वाले फायदे हमारे शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। यह हमारे अंदर कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। ग्रीन टी न सिर्फ मोटापे को कम करती है बल्कि अल्जाइमर के विकास को धीमा कर देती है।

ग्रीन टी एक ऐसा पेय है जिसे सभी पुरुषों को अपने उत्कृष्ट स्वास्थ्य लाभों के लिए अपने दैनिक मेनू में जोड़ने पर विचार करना चाहिए। ग्रीन टी न केवल कैटेचिन के रूप में जाना जाता है बल्कि यह एंटीऑक्सिडेंट का एक शक्तिशाली स्रोत है। यह प्रोस्टेट के लिए विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभों से भी जुड़ा हुआ है।

पुरुषों को खाना चाहिए अंडा

यदि आप हर दिन एक अंडा खाते हैं तो यह बहुत अच्छी बात है, क्योंकि अंडे में मौजूद अमीनो एसिड मांसपेशियों के निर्माण के बहुत ही कारगर होता है। अंडा मसल ग्रोथ के लिए सबसे बेहतरीन चीज है। दूसरे आहार से मिलने वाली प्रोटीन की तुलना में अंडे से मिलने वाले अमीनो एसिड मांसपेशियों, त्वचा, कोलेजन और अन्य शरीर के ऊतकों में कुशलता से कनवर्ट हो जाते हैं।

पुरुषों के लिए दूध है गुणकारी

जो पुरुष अपनी बॉडी या मसल्स बनाने चाहते हैं, उन्हें अपनी डाइट में दूध को जरूर शामिल करना चाहिए। दूध न केवल मसल्स को मजबूत करता है बल्कि यह हड्डियों को ताकत भी देता है। इसके अलावा यह डिहाइड्रेशन, श्वसन समस्याओं, मोटापे, ऑस्टियोपोरोसिस और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम में सहायता करता है। इसके अलावा पुरुष दही का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आपको स्वस्थ रखने में बहुत ही मदद करते हैं।

नियमित रूप से पीजिए पानी

पानी पीने से शरीर के तरल पदार्थ को संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। आपका शरीर लगभग 60 फीसदी पानी से बना है। पानी पीने के गुण में पाचन, सर्कुलेशन, लार का निर्माण, पोषक तत्वों का परिवहन और शरीर के तापमान का रखरखाव शामिल हैं।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां प्रोटीन, विटामिन बी और खनिजों का एक बहुत अच्छा स्रोत है। पुरुषों का इसका जरूर सेवन करना चाहिए। इसके सभी पुरुषों को हरी सब्जियां जैसे पालक और ब्रोकली आदि का सेवन जरूर करना चाहिए।