पुरुषों के लिए अखरोट के लाभ

नियमित रूप से जो व्यक्ति अखरोट का सेवन करता है, वह अपने शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और मेटाबॉल्जिम में सुधार कर सकता है। यह मधुमेह के नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई विटामिन और खनिज तथा ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर अखरोट वजन प्रबंधन में सहायता करता हैं और आपके मूड बूस्ट करता है।

पुरुषों के लिए अखरोट के लाभ

यदि पुरुषों में प्रजनन क्षमता कम है, तो उन्हें अखरोट का सेवन करना चाहिए। एक नए अध्ययन का दावा है कि अखरोट खाने से पुरुष अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि अखरोट से समृद्ध आहार खाने से शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
शोध में पाया गया कि अखरोट लिपिड पेरोक्सिडेशन को कम कर देता है।

यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो शुक्राणु कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। कोशिका क्षति के इस रूप में शुक्राणु झिल्ली का नुकसान होता है, जो मुख्य रूप से पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड से बने होते हैं। अखरोट एक ऐसा ट्री नट हैं जो मुख्य रूप से पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होता हैं। यह शुक्राणु कोशिकाओं को फिर से भरने के लिए एकदम शक्तिशाली हैं। अखरोट के सिर्फ एक औंस में 13 ग्राम पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (पीयूएफए) पाया जाता है।

डेलावेयर विश्वविद्यालय में आयोजित किए गए इस अध्ययन में 9 से 11 सप्ताह के लिए चूहों के दो समूहों में से एक को अखरोट-समृद्ध आहार दिया गया या एक को नियंत्रण आहार दिया गया। शोधकर्ताओं ने चूहों में शुक्राणु गतिशीलता में महत्वपूर्ण सुधार पाया गया जो अखरोट का उपभोग कर रहे थे।

अखरोट के अन्य लाभ

आपके दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद

अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड के उच्च स्तर के कारण, ये कार्डियोवास्कुलर सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पाया गया है कि प्रतिदिन कुछ अखरोट खाने से आपका रक्तचाप कंट्रोल में आ सकता है, इसलिए उच्च रक्तचाप वाले इसका सेवन नियमित रूप से करें।

आपके इम्यूनिटी को बढ़ाए अखरोट

अखरोट में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यूनिटी सिस्टम को स्वस्थ रखता है और बीमारियों को रोकता है।

आपके दिमाग के लिए अच्छा है अखरोट

अखरोट में मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए भी अच्छे होते हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड में समृद्ध भोजन करने से तंत्रिका तंत्र आसानी से काम करता है और आपकी मेमोरी या याददाश्त में सुधार होता है।

कब्ज की समस्या को दूर करे अखरोट

अखरोट खाने से न सिर्फ कई रोगों से बचाव हो सकता है, बल्कि पाचन क्रिया भी बेहतर हो सकती है। अखरोट फाइबर में समृद्ध है, और पाचन तंत्र को ठीक से कार्य करने के लिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए। अखरोट खाने से आपको पाचन समस्याओं के साथ मदद मिल सकती है और आपके आंत को ठीक से काम कर सकती है।

गर्भावस्था में अखरोट के फायदे

गर्भावस्था में अखरोट के फायदे बहुत है। अखरोट में स्वस्थ विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स समूह होते हैं जैसे फोलेट, राइबोफ़्लविन, थियामीन, आदि जो गर्भवती महिला और भ्रूण के लिए आवश्यक हैं।

नींद को बेहतर करे अखरोट

अखरोट में मेलाटोनिन होता है, और यह हार्मोन आपके बेहतर नींद पैटर्न के साथ जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, इसमें मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड रक्तचाप को कम रखता हैं और तनाव को दूर करने में मदद करता है।