पुरुषों के लिए बादाम खाने के 5 फायदे

बादाम हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज प्रदान करता है, जो पुरुषों के स्वास्थ्य में योगदान कर सकते हैं। बादाम एक उच्च पोषक तत्व है और यह विटामिन ई, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम का समृद्ध स्रोत है। इसमें जिंक, सेलेनियम, तांबे और नियासिन भी शामिल हैं।

बादाम के स्वास्थ्य लाभ व्यापक हैं। इसे नियमित रूप से खाने से हृदय और मस्तिष्क संबंधी विकार, मधुमेह, कब्ज, श्वसन विकार, खांसी, एनीमिया और नपुंसकता से राहत आदि से छुटकारा पाया जा सकता है। कच्चा और भुना हुआ बादाम स्वास्थ्यप्रद विकल्प हैं। आइए पुरुषों के लिए बादाम के 5 फायदों के बारे में जानते हैं।

पुरुषों के लिए बादाम खाने के 5 फायदे

पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाए बादाम

30 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन उत्पादन में कमी आने लगती हैं। टेस्टोस्टेरोन मांसपेशियों को बनाए रखने, रेड ब्लड सेल के पर्याप्त स्तर को बनाए रखने के लिए बहुत ही जरूरी है। टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रोटीन में उच्च और वसा में कम खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए।

इसके लिए बादाम सबसे ज्यादा उपयोगी है।

बादाम विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम का बहुत ही अच्छा स्रोत हैं, जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन उत्पादन के लिए आवश्यक है।

 

पुरुषों में उर्जा को बढ़ए बादाम

आजकल हर दूसरे व्यक्ति की यह शिकायत यह होती है कि कुछ भी काम करने के पश्चात वे थकान महसूस करने लगता है। ऐसा लगता है कि शरीर में उर्जा की कमी है। इसके कई कारण हो सकते हैं, पौष्टिक आहार ना लेना, व्यायाम या की कमी, पर्याप्त नींद ना लेना आदि।

बादाम ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक तत्व माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, मैंगनीज और जिंक सकारात्मक रूप से पुरुषों के लिए एथलेटिक प्रदर्शन, ताकत और उर्जा देते हैं।

पुरुषों में वजन को कम करे बादाम

यदि आपका वजन ज्यादा है और आप उसे सही प्रकार से घटाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ कारगर उपायों को आजमाना होगा। बादाम पुरुषों के लिए वजन घटाने में मदद कर सकता है। आपको बता दें कि बादाम में स्वस्थ कैलोरी होता है, जिसे मोनोअनस्यूट्रेटेड वसा के रूप में जाना है।

यह वसा पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए सही माना जाता है। इंटरनेशनल जर्नल में एक अध्ययन में पाया गया कि कम से कम दो बार बादाम खाने से वजन कम होने की संभावना कम हो जाती है।

पुरुषों में हड्डियों को मजबूत करे बादाम

हड्डी बॉडी का सबसे महत्वापूर्ण हिस्सा है, ये जितना ही ज्यादा मजबूत रहेंगी आप उतने ही ज्यादा स्वस्थ्य और फिट रहेंगे। ऐसा देखा गया है कि अधिकतर पुरुष बिल्कु्ल भी दूध पीना पसंद नहीं करते, जिस वजह से उनकी हड्डियां जल्दी खराब हो सकती हैं। अगर आपको दूध अच्छा नहीं लग रहा है, तो आप अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए बादाम का सेवन कर सकते हैं।

बादाम हमें कई खनिज जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम प्रदान करते हैं, जो मजबूत, स्वस्थ हड्डियों को बढ़ावा देने और हड्डियों की बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में आवश्यक हैं।

पुरुषों में हृदय स्वास्थ्य को बाढावा दे बादाम

पूरी दूनिया के साथ-साथ भारत में हृदय रोग सबसे तेजी बढ़ता जा रहा है। यह तो सर्वविदित है कि यह रोग घातक है। आपको बता दें कि विश्व में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हृदय रोग से होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा है कि 2020 तक भारत में पूरे विश्व की तुलना में सबसे ज्यादा हृदय रोगी होंगे।

कई अध्ययनों में बादाम और अन्य नट्स खाने से पुरुषों में हृदय रोग और दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है। बादाम उच्च एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद करता है और स्वस्थ, मोनोअनसैचुरेटेड वसा प्रदान करता है। बादाम से प्राप्त विटामिन ई की एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि भी पुरुषों के दिल के लिए अच्छा माना जाता है।