प्रेगनेंट महिला के मुंह से ज्यादा लार के घरेलू इलाज

जब कोई औरत प्रेगनेंट होती है तो उसके शरीर में कई सारे बदलाव हो जाते हैं। उनका वजन बढ़ता रहता है, भूख ज्यादा लगती है और उनके मुंह से लार भी ज्यादा निकलता है। वजन का बढ़ना और भूख लगना तो आम बात है लेकिन मुंह से ज्यादा लार आना इस बात की ओर इशारा करता है कि वह महिला बीमार है। आपको बता दें कि इस रोग से पीड़ित गर्भवती स्त्री को मुंह से बहुत ज्यादा लार निकलती है जिसके कारण वह बेहद बेचैन रहती है।

प्रेगनेंट महिला के मुंह से अधिक लार आने पर यह हैं कुछ प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार:-

अगर किसी प्रेगनेंट वुमन के मुंह से ज्यादा लार आता है तो उन्हें देर से पचने वाले कोई भी खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। उनके लिए अच्छा यही होगा कि वह वही भोजन खाए जो जल्दी पचने में मदद करें।

मुंह से लार टपकना तब कम हो सकता है जब प्रेगनेंट महिला फिटकरी को पानी में मिलाकर कुल्ला (गरारा) करें। इस तरकीब से मुंह से लार आना बंद हो जाएगा।

मुंह से लार आने पर प्रेगनेंट महिला को अपने पेट को साफ करना चाहिए और पेट को साफ करने के लिए एनिमा क्रिया करनी चाहिए।

कहते हैं अगर मां को जो चीज़ खाने की चाह रहती है वह अगर उसे खाने को नहीं मिलता तब भी उसके मुंह से लार टपकता है। कहावत तो यह भी है कि जिस मां के मुंह से लार अधिक निकलता है उनके बच्चे चटोरे निकलते हैं। इन कहावतों में अब कितनी सच्चाई है यह तो हम नहीं जानते लेकिन लोगों का मानना तो यही है।

ध्यान रहें, उपर दिए गए तीन (3) प्राकृतिक चिकित्सा से उपचार करने पर गर्भवती स्त्री को अधिक लार आने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।