लिवर खराब की पहचान कैसे करे

लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी देखभाल करना आपकी जिम्मेदारी है। ऐसे में लिवर खराब की पहचान कैसे करें, इसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। दरअसल लिवर यह फुटबॉल के आकार का होता है जो पेट के ऊपरी दाएं भाग में स्थित होता है। इसकी सही स्थिति आपके डायाफ्राम के नीचे और आपके पेट के ऊपर होती है। आइए इसके लक्षणों के बारे में जानते हैं।

लिवर खराब की पहचान कैसे करें

थकान और उर्जा में कमी

थकावट, उर्जा में कमी, त्वचा का रूखा होना और आंखों के आसपास काले घेरे हो जाना, कभी-कभी लि‍वर की खराबी का संकेत हो सकता है। ऐसा देखा गया है कि जिन लोगों का लिवर खराब रहता है, उनकी त्वचा न केवल क्षतिग्रस्त और बेजान हो जाती है बल्कि बालों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आने लगती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से मुलाकात करना चाहिए।

लि‍वर में सूजन

लि‍वर की समस्या होने पर सूजन आ जाती है। आपका लिवर खराब है इसका संकेत तब मिल जाता है जब आपको पता चलता है कि आपका लिवर सूज गया है। कई लोग इसे मोटापा समझने की गलती कर बैठते हैं। अगर आपको भी ऐसा संकेत देखने को मिल रहा है तो तुरंत डॉक्टर से मुलाकात कीजिए। यह सूजन पैर और टखनों में भी देखने को मिलती है।

जॉन्डिस के लक्षण देते हैं दिखाई

जॉन्डिस या पीलिया एक लिवर संबंधित समस्या है। इसमें स्किन, नाखून व आंखों का सफेद भाग का पीला हो जाता है। आपको बता दें कि जब आपके सिस्टम में बहुत अधिक बिलीरुबिन होता है तो पीलिया होता है। बिलीरुबिन एक पीला रंगद्रव्य है जो लिवर में मृत लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने से बनता है।

जब लिवर खराब होता है तो पीलिया के लक्षण दिखाई देते हैं। इसके अलावा लि‍वर खराब होने की स्थिति में पेशाब का रंग बदल जाता है। ऐसा होने पर पेशाब का रंग गहरा हो जाता है।

भूख न लगना

किसी कारण आपको अचानक भूख न लगे तो समझिए कोई समस्या है। लिवर खराब होने की स्थिति में भूख न लगने की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा पेट में गैस बनना व बदहजमी जैसी समस्याएं लगातार होती रहती है। इसे भी लिवर की खराबी का एक संकेत माना जाता है। पेट दर्द और सूजन भी लिवर खराब होने के संकेत है। इसके साथ ही छाती में जलन और भारीपन भी होता है।

खराब मुंह का स्वाद

लिवर खराब होने के एक और लक्षण यह है कि आपको उलटी अथवा मितली जैसे अनुभव होता है। इसके अलावा फिवर या बुखार न होने पर भी मुंह का स्वाद बिगड़ा हुआ लगता है और लगातार कड़वापन बना रहना, यह भी लिवर की खराबी के कारण हो सकता है। यही नहीं लिवर की खराबी होने पर अमोनिया की अधि‍कता के कारण मुंह से दुर्गंध आना भी शुरू हो जाता है।

पेशाब का रंग गहरा

पेशाब करते दौरान यदि पेशाब का रंग गहरा है तो यह लिवर खराब होने के संकेत को दर्शाते हैं। यदि ऐसा केवल एक बार होता है तो यह केवल पानी की कमी की वजह से हो सकता है। लेकिन यह बार-बार हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं।

लिवर खराब की पहचान की और बात की जाए तो बार-बार खुजली होना, पीले मल का रंग, या खूनी या तार रंग का मल आदि शामिल है।

नोट