सूजी खाने के फायदे

घर घर में सूजी का हलवा बहुत लोकप्रिय होता है। कोई भी पर्व त्यौहार हुआ तो सूजी का हलवा जरूर बनता है। यही नहीं, गांव में तो आज भी बच्चों के जन्मदिन पर लोग सूजी के हलवा का केक बनाते हैं और फिर काटते हैं। सूजी दिखने में जितनी सुंदर होती है उससे भी ज्यादा खाने में स्वादिष्ठ।

सूजी काफी हल्की और सुनहरी होती है। इसको खाने के बाद आपको हल्का हल्का महसूस होगा और पूरे दिन आप खुद को बहुत एक्टिव पाएंगे। सूजी का सिर्फ हलवा नहीं बल्कि इसमें ढेर सारी सब्जियां काटकर आप उपमा भी बनाकर खा सकते हैं। सूजी के साथ साथ आपको सब्जियों से भी शक्ति एक साथ मिलेगी। इसलिए उपमा एक संपूर्ण आहार के तौर पर माना जाता है। साउथ के लोगों का यह डिश उपमा हर जगह काफी लोकप्रिय है। 

सूजी के हलवा को आप और ताकतवर बनाने के लिए इसमें बेसन भी डालकर हलवा को बना सकते हैं। यह आपके बच्चे के ग्रोथ में भी बहुत मदद करता है। यह वाकई सबसे हल्का और ताकत देने में सबसे भारी माना जाता है।

यूं तो हमारे घर के किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो सेहत और स्वाद दोनों का बेहतरीन कॉम्बो होती ही हैं। सबकी पसंद सूजी और विषेशकर सूजी का हलवा स्वाद में तो बेमिसाल है ही लेकिन शायद ही आपको इस बात की जानकारी होगी कि इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने फायदेमंद हैं।

आइए बताते हैं क्या क्या है सूजी खाने से लाभ 

क्या आप जानते हैं कि सूजी का ग्लासेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिसकी वजह से यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा आहार है।

मोटापे से ग्रसित लोग अगर आप अपना वजन कम करना चाह रहे हैं तो सूजी को अपनी डाइट में शमिल जरूर करें। बता दें कि इसमें ढेर सारा फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को सुचारू रखने में मदद करता है।

सूजी खाने से बॉडी में एनर्जी बनाएं रखने के लिए विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व की जरूरत बखूबी होती है। यही नहीं, यह सब सूजी में भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह दिल और गुर्दे की कार्य क्षमता को भी बढ़ाने का काम करती है और इसके साथ ही यह मांसपेशियों को सुचारू रूप से कार्य करने में भी मदद भी करती है।

सरसों के तेल के फायदे

आयरन की मात्रा सूजी में भरपूर होती है, जिसको खाने से एनीमिया रोग होने की संभावना नहीं रहती और अगर आप इस रोग के शिकार हैं तो इसे खाने से खून की कमी पूरी हो जाती है।

बता दें कि सूजी में फैट और कोलेस्‍ट्रॉल बिलकुल भी नहीं होता है इसलिए यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जिनका कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ जाता है।