तांबे के बर्तन का पानी पीने के फायदे

आप अपने घर में मौजूद बड़े-बुढ़ों को अकसर तांबे के बर्तन में पानी बीते देखा होगा। दरअसल, धातुओं के बर्तन में खाना या पानी पीने को प्राचीन समय से ही सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है और इनमें से तांबे के बर्तन को बहुत शुद्ध माना गया है। सेहत को ध्यान में रखते हुए आज भी आपने कई घरों में देखा होगा कि लोग तांबे के बर्तन में ही पानी पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से सेहत को क्या-क्या लाभ पहुंचता है ?

आइए हम बताते हैं आपको तांबे के बर्तन मे पानी पीने से होने वाले लाभ :

तांबा जिसे हम अंग्रेजी में कॉपर कहते हैं, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी को ठीक करता है। 

यही नहीं, तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। इसलिए आपने अकसर पूजा में तांबे का ही लौटा या ग्लास इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। सेहत की बात करें तो यह सभी डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य प्रकार की बीमारियों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता हैं।

आपको बता दें कि तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन जैसी कई समस्याएं नहीं होने देते हैं। वहीं, ऑर्थराइटिस की समस्या से निपटने में भी तांबे का पानी फायदेमंद होता है।

मेथी के फायदे

अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबे कैंसर की शुरुआत को भी रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व मौजूद होते हैं।

आए दिन लोगों को पेट की पेरशानी होती रहती है, ऐसे में तांबे का पानी बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना तांबे का पानी पीने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से निजात मिल सकती है।

शरीर की आंतरिक सफाई के लिए भी तांबे का पानी कारगर साबित होता है। इसके अलावा यह लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से निपटने में तांबे के बर्तन में रखा पानी लाभप्रद होता है।

जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है उन्हें भी इस बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए, लाभ जल्दी मिलेगा। यह खाने से आयरन को आसानी से सोख लेता है जो एनीमिया से निपटने के लिए बेहद जरूरी है।

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से त्वचा पर किसी प्रकार की समस्याएं नहीं होती है। यह फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को पनपने नहीं देता जिससे आपकी त्वचा हमेशा साफ और चमकदार दिखाई देती है।

बताते चलें कि तांबे का पानी पाचनतंत्र को मजबूत कर बेहतर पाचन में सहायता करता है। रात में सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी रखकर छोड़ दें फिर सुबह उस पानी को पी लिया करें इससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त हो जाएगी। इसके अलावा यह अतिरिक्त वसा को कम करने में भी बेहद मदददगार साबित होता है।

दिल के लिए भी तांबे का पानी बहुत अच्छा माना जाता है। यह दिल को स्वस्थ बनाए रखकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यही नहीं, इसके अलावा यह हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। यह वात, पित्त और कफ जैसी शिकायतों को भी दूर करने में मदद करता है।