महिलाओं के लिए ब्रोकली खाने के फायदे

ब्रोकली की सब्जी खाने वालों को ख़ूब सारे पोषक तत्व मिलते है। ब्रोकली फूलगोभी और पत्तागोभी फैमिली से आती है। ब्रोकोली को पकाकर खाने की अपेक्षा उसे उबालकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। ब्रोकली की सब्जी में अनेक पोषक तत्त्व जैसे आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, क्रोमियम, विटामिन-ए और विटामिन-सी होते हैं।

इसमें फ़ाइटोकेमिकल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स भी अधिक मात्रा में होते हैं, जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। आप ब्रोकली को सलाद, करी, सूप या भूनकर खा सकते हैं। वैसे ब्रोकली महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

महिलाओं के लिए ब्रोकली खाने के फायदे – Broccoli benefit for women

1. महिलाओं में वजन कम करे ब्रोकली

वजन घटाने वाली महिलाओं के  लिए ब्रोकोली एक वरदान है, क्योंकि इसमें कम-कैलोरी होती है। ब्रोकोली में कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन यह कम कार्बोहाइड्रेट आहार होती है। इसकी 100 ग्राम की मात्रा में 1.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। ब्रोकली लो कैलोरी होने की वजह से वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

2. विटामिन में उच्च

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ब्रोकोली में नारंगी की तुलना में अधिक विटामिन सी होता है। विटामिन सी संक्रमण का सामना करता है और लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है, बीमारियों को दूर रखता है। ब्रोकोली इम्यून सिस्टम के कार्य को बनाए रखने के लिए अच्छा पोषक तत्व है। इसके अलावा ब्रोकोली विटामिन-के का भी अच्छा स्रोत है, जो रक्त के जमने के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।

3. आयरन का अच्छा स्रोत

शरीर में आयरन की कमी से थकान महसूस होती है।गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी देखी जाती है। ऐसे ब्रोकली उनके लिए फायदेमंद हो सकता है।  ब्रोकोली में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन बनाता है और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बनाये रखता है। आयरन से भरपूर आहार

4. मिनरल्स से भरपूर

ब्रोकली में एक गिलास दूध के जैसे अधिक कैल्शियम होता है। ब्रोकली में अन्य पोषक तत्व भी हैं, जो दूध में नहीं होते। कैल्शियम आपके दिल की धड़कन नियमित करता है और नींद को बढ़ावा देता है। ब्रोकोली में फास्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते है। इसलिए, यह बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिये अच्छा आहार है और हड्डियों के नुकसान को रोकती है।

5. गर्भवती महिलाओं को ब्रोकोली से  मिलती है मदद

ब्रोकोली कोशिकाओं में डीएनए की मरम्मत को बढ़ावा देती हैं और उन्हें कैंसर से बचाती हैं। इसके अलावा, ब्रोकली शरीर को एनीमिया और एल्जासइमर रोग से बचाती है, क्योंरकि इसमें अधिक आयरन और फोलेट पाया जाता है। ब्रोकोली को नियमित खाने से गर्भवती महिलाओं को मदद मिलती है। यह फोलेट का एक अच्छा स्रोत है, जो भ्रूण में मस्तिष्क संबंधी दोषों को रोकती है।

6. एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर

ब्रोकोली में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर नाने में मदद करते हैं, और अपने मांसपेशियों पर एस्ट्रोजन के प्रभावों को भी कम करती हैं। ब्रोकली में फाइटोकेमिकल्स होने के कारण, यह कैंसर-विरोधी सब्ज़ी है, जिसको खाने से कुछ कैंसर जैसे स्त न कैंसर, फेफड़ों का कैंसर और कोलोन कैंसर के खतरे कम होते है।

7. ह्रदय के लिए ब्रोकली के फायदेमंद

ब्रोकली फाइबर, क्रोमियम और पोटेशियम का अच्छा स्रोत है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और रक्तचाप को भी नियंत्रित करती है। ब्रोकोली में कैरोटीनॉयड ल्यूऔटिन होता है, जो हृदय की धमनियों को मोटा होने से रोकती है, जिससे हार्ट अटैक और अन्यय ह्रदय सबंधी बीमारियों कम करती है।

ब्रोकोली के अन्य लाभ

ब्रोकोली क्रोमियम का अच्छा स्रोत है, जो मधुमेह पर नियंत्रण और शरीर में इंसुलिन उत्पादन को ठीक रखती है। ब्रोकोली में बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों में मोतियाबिंद होने से रोकती है। ब्रोकली का सेवन करने से आंतें स्वस्थ रहती हैं। ब्रोकली के घुलनशील रेशे आहारनली में हानिकारक बैक्टीरिया खत्म करते हैं। ब्रोकोली में विटामिन-डी की बड़ी मात्रा होती है, जो मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने के लिए जरुरी है।