पीरियड्स में सिरदर्द क्यों होता है ?

सिरदर्द एक ऐसी समस्या है जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। कई बार यह इतनी तकलीफ देने वाली है कि इसकी वजह से कई काम रुक जाते हैं। भागदौड़ की जीवनशैली, तनाव और खानपान सही न होना ये कुछ ऐसे कारण जिसकी वजह सिर दर्द होने लगता है। आज इस लेख में महिलाओं में सिर दर्द के बारे में बात करेंगे।

वैसे देखा गया है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में सिरदर्द की समस्या होती है। इसमें महिलाओं को लंबे समय तक और अधिक तीव्र समय के लिए, सिरदर्द सहित पुराने दर्द महसूस होता है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि अमरीका की अटलांटा सेंटर ऑफ बिहेवियर मेडिसिन की एक शोध कह रही है। यह शोध कुछ साल पहले आई थी। शोध के मुताबित महिलाओं में सिरदर्द, गर्दन, कंधे, घुटने और पीठ दर्द होने की संभावना 50 प्रतिशत अधिक है। इस शोध से पता चला है कि उनमें माइग्रेन होने की संभावना लगभग ढाई गुना ज्यादा होती है।

पीरियड्स में सिरदर्द क्यों होता है ?

अक्सर देखा गया है कि महिलाओं को पीरियड्स में सिरदर्द की समस्या होती है। यह समस्या ज्यादातर सुबह के समय होता है। ऐसा क्यों होता है आइए इसे शोध के जरिए जानने की कोशिश करते हैं।

एक शोध ये बात सामने आया है कि जिन स्त्रियों को अक्सर सिरदर्द की समस्या होती है वे आयरन की कमी से जूझ रही होती हैं। दरअसल पीरियड के दौरान स्त्रियों के शरीर से काफी ब्लड निकल जाता है जिसके कारण उनके शरीर में लौह तत्व यानी आयरन की कमी हो जाती है।

यह शोध उन महिलाओं पर किया गया जो अक्सर ही सिरदर्द की समस्या के साथ चिकित्सक के पास जाती थीं। इन महिलाओं में से काफी संख्या में महिलाएं माइग्रेन या सिरदर्द की शिकार थीं और खासतौर पर पीरियड के दौरान उनकी परेशानी बढ़ जाती थी।