आंखों को स्वस्थ रखने के घरेलू उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपकी आखें स्वस्थ और सुन्दर हो तो नित पौष्टिक आहार लेते रहिए और डॉक्टर से चेकअप कराते रहिए। नीचे कुछ ऐसे तरीके बताए गए हैं जिसका आप अगर फोलो करें तो आपको आंख की समस्या से निजात मिलेगा।

मछली 

मछली का उपयोग आंखों की रोशनी बढ़ाता है। मछली में कई प्रकार के विटामिन, मिनरल और पोषक तत्व होते है जो हमारे स्वास्थय के लिए ज़रूरी होते हैं। मछली खाने से केवल कैंसर ही नहीं बल्कि कई सामान्य बीमारियां भी दूर होती है। मोतियाबिंद या आंखों में सूखेपन होने की समस्याओं को आप मछली खा कर दूर कर सकते हैं। कम से कम हफ्ते में दो बार मछली का सेवन जरूर कीजिए।

पानी से धोते रहिए  

कुछ घंटे काम करने के बाद आंखों को पानी से धोते रहिए। इससे आंखों में डिहाईड्रेशन नहीं होगा और वह स्वआस्थप रहेगी।

पत्तेदार हरी सब्जियां

पत्तेदार हरी सब्जियां आंखों के लिए बहुत लाभदायक है। पत्तेदार हरी सब्जियों में कैरोटिन नामक एक पदार्थ होता है। इस कैरोटिन को खाने के बाद हमारे शरीर में जाकर वह विटामिन ‘ए’ में बदल जाता है और आंखों को सुरक्षा प्रदान करता है।

खाते रहिए अंडे 

अंडे में विटामिन ए पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाता है। नियमित रूप से अंडा खाने से करोटेनॉइड्स की कमी के चलते आंखों की कोशिकाओं में होने वाले क्षरण को रोक जा सकता है। इसलिए अंड़े खाते रहिए।

उगते सूरज की रोशनी से आंखों को सेकें  

सुबह उठकर उगते सूरज तथा शाम को ढलते सूरज को देखने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इससे आंखों की पुतलियां भी सही रहते हैं।

पूरी नींद लें

आंखों को सबसे ज्यादा आराम तब मिलता है जब आप भरपूर नींद लेते हैं। सात से आठ घंटे की नींद आपकी आंखों को स्वस्थ्य रखेगा।