आम के फायदे

मीठे फल आम को ऐसे ही फलो का राजा नहीं कहा जाता है। इसकी मिठास और गुणों से भरपूर होने की वजह से यह हर किसी के लिए पसंदीदा फल है। आइए इसके गुणों के बारे में जानते हैं।

पेट के लिए सही हैं आम

पपीते की तरह आम को भी पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। मीठे आम के रस में दो ग्राम सोंठ पीसकर मिला लें। सुबह के वक्त पीने से जिनको खाना ठीक से हजम न होता हो उनके लिए यह बहुत अच्छा है।

ताकत के लिए

विटामिन ई से भरपूर आम आपके ताकत के लिए फायदेमंद है। आम का रस सवा सौ ग्राम, 250 ग्राम चीनी मिलाकर लस्सी की तरह बनाकर दो महीने तक शाम को पिएं। मर्दाना ताकत और शरीर की कमजोरी को दूर करने का अच्छा साधन सिद्ध होगा।

डायबिटीज से निजात दिलाता है आम

रक्त में इंसुलिन का स्तर नियंत्रित करता है आम का पत्ता। इसके लिए रात को आम के 5-6 पत्ते थोड़े-से पानी में उबाल लें और सुबह इसका  पानी छान कर खाली पेट पी लें। आपको फायदा होगा।

मंजन का काम 

आम के पत्ते छाया में सुखाकर जलाकर बारीक पीसकर रोजाना मलने से मसुड़े में खून आना बन्द हो जाता है और दांतों को मजबूती मिलती है।

खून को बढ़ाता है आम

मीठे आम का गूदा लेकर 250 ग्राम दही और जरूरत के मुताबिक चीनी मिलाकर लस्सी की तरह रस बना लें। इसे एक गिलास रोजाना पीने से खून बढ़ता है।

त्वचा के लिए 

आम के खाने से न केवल शरीर मोटा है बल्कि चेहरे का रंग भी खिलता है। यह त्वचा के छिद्र खोलता है जिससे मुंहासे कम होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करता है संतुलित

फाइबर और विटामिन सी से भरपूर आम रक्त में कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन सीरम (खराब कोलेस्ट्रॉल) के लेवल को कम करने में प्रभावी भूमिका निभाता है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

आम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। बीटा-कैरोटीन, कैरोटीनॉयड और विटामिन सी से भरपूर आम के सेवन से शरीर में संक्रामक रोगों के खिलाफ प्रतिरोध करने की क्षमता विकसित होती है।

स्ट्रोक में लाभदायक 

गर्मियों में स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा आम का सेवन कीजिए। लू या धूप से बचने के लिए यह एक लाभदायक फल है।