देसी घी के फायदे – चेहरे के लिये

भारत में देसी घी को शुद्धता और प्रतिष्ठा का प्रतिक माना गया है। घी से बनी चीजें यहां के लोगों को हमेशा ही लुभाती रही है। कीचन में इसका प्रयोग आपके खाना पकाने के अनुभव को और ज्यादा लजीज बनाता है। हालांकि इसका प्रयोग कीचन के बाहर चेहरे की खूबसूरती निखारने में भी किया जाता है। जी हां, देसी घी के प्रयोग से आपकी त्वचा ना सिर्फ कोमल व खूबसूरत बनती है बल्कि इससे चमक भी आती है। आइए जानें किस तरह देशी घी चेहरे को खूबसूरत बनाता है –

1. फटे होंठों के लिए देसी घी के फायदे – यदि आप फटे होंठो की समस्या से परेशान रहते हैं तो हर रोज देसी घी का मसाज कीजिए। कुछ दिन में फर्क देखने को जरूर मिलेगा। सर्दी में यदि आप क्रीम की बजाय देसी घी को होंठो पर लगाते हैं तो आपके होंठ स्वस्थ्य रहेंगे।

2. चेहरे के लिए देसी घी के फायदे – आप घी को मॉइस्च राइजर के रुप में चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप दो से तीन मिनट तक घी और पानी की एक सीमित मात्रा लेकर चेहरे पर मसाज करें। फिर 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

3. झुर्रियां मिटाएं – बहुत ही कम लोग जानते हैं कि देसी घी एक बेस्टे एंटी एजिंग प्रोडक्टर है। इसके नियमित प्रयोग से आप वक्त से पहले झुर्रियों की समस्या से बच सकते हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से चेहरे की कोशिकाएं स्वबस्थं बनेंगी। 

4. रूखी त्वचा के लिए देसी घी के फायदे – रूखी त्वचा को नरम बनाना है तो इसके लिए आप पहले थोड़ा सा घी लें, फिर उसे हल्का् गरम कर लें और तब शरीर पर 5 मिनट तक मसाज करें। आधे घंटे के बाद स्नान कर लें। हर रोज पांच मिनट घी से मसाज करने पर यह त्वंचा की कोशिकाओं तक जाकर उसमें नमी पैदा करता है। 

5. डार्क सर्कल मिटाएं – डार्क सर्कल को दूर करने का सबसे आसान उपाय घी को माना जाता है। आप रात को सोते समय आंखों के नीचे घी लगा लें और दूसरे दिन सुबह सादे पानी से आंखों को धो लें। नियमित रूप यदि आप ऐसा करते हैं तो फर्क जरूर देखने को मिलेगा।

6. मेकअप-रिमूवर के रूप में – महिलाएं घी को मेकअप-रिमूवर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। खासतौर पर आंखों के मेकअप के लिए घी को उपयोग में लाया जा सकता है।