नारियल के फायदे : सेहत और सुंदरता के लिए

फलों का मानवों के दैनिक आहार में विशेष महत्तव है। भारत जैसे देश में लगभग हर तरह के फल मिल जाते हैं। आम, नारियल, केला, लीची, अंगूर आदि ऐसे फल हैं जिसका इस्तेमाल हम अपने दैनिक जीवन में करते हैं। हर फल का अपना-अपना स्वाद है। हर फल के अपने-अपने फायदे भी हैं। इन्हीं फलों में से एक नारियल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिये भी जरूरी है। इसलिये नीचे नारियल के गुणों और फायदों के बारे में बताया जा रहा है- 

बाहर से सख़्त और अंदर से सफ़ेद-मुलायम नारियल अपने स्वाद के साथ-साथ कुछ गुणों के लिये भी मशहूर है। नारियल में विटामिन, फाइबर, कैल्सियम और खनिज तत्व पाये जाते हैं। डेंगी जैसी बीमारियों में भी इसका पानी राहत दिलाता है। वसा रहित नारियल मोटापे से प्रयोक्ता को दूर रखता है। पेट-दर्द, प्यास लगने पर नारियल सेहत के लिये फायदेमंद है। दस्त होने पर या उल्टी आने पर नारियल पानी में इच्छानुसार नमक डालकर पीने से आराम मिलता है। 

शारीरिक सुंदरता के लिये भी नारियल का भूमिका अहम होती है। चेचक से होने वाले निशानों, झुलसे त्वचा के निशानों को मिटाने के लिये नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। कील-मुंहासे युक्त चेहरे पर नारियल पानी रोज लगाने से दाग-धब्बे चले जाते हैं। इससे त्वचा मुलायम होती है और उसका निखार भी बढ़ता है। 

गीला नारियल उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में सूखे नारियल को घिसकर बुरादा बना लें। एक कप पानी में एक चौथाई कप बुरादा भिगो दें। दो घंटे बाद इसे छानकर नारियल का बुरादा निकालकर पीस लें। इसकी चटनी-सी बनाकर भिगोए हुए पानी में घोलकर पी जाए। हर दिन तीन बार इसे पीने से खांसी, फेफड़ों के रोग और टी।बी। में सेहत-लाभ मिलता है।

बालों में रूसी की समस्या से निज़ात पाने के लिये भी नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी से छुटकारा मिलता है। कई लोग नकसीर की समस्या से परेशान रहते हैं। नाक से खून निकलने पर कच्चे नारियल का पानी का सेवन नियमित रूप से करना फायदेमंद हो सकता है। अगर खाली पेट नारियल का सेवन किया जाए तो रक्तस्राव बंद हो जाता है।