एसिडिटी का घरेलू उपचार

एसिडिटी जिसे हम एसिड पेप्टिक रोग के नाम से जानते हैं इन दिनों लोगों के बीच काफी चर्चा में हैं। बच्चे, बड़े और बुढ़े सभी इस बीमारी से परेशान है। आपको यह मालुम होगा कि पेट में खाना जाने के बाद पाचन की प्रोसेस के दौरान हमारे पेट में एक ऐसी एसिड तैयार होती है जो खाने को पचाने में मदद करती है, लेकिन कई बार यह एसिड पेट के अंदर अधिक मात्रा में बन जाती है जिससे सीने में जलन, पेट में एसिडिटी व फैरिंक्स जैसी परेशानियां होती है।

क्या है एसिडिटी होने का लक्षण :-

•आपके पेट में हमेशा जलन की शिकायत रहेगी।

•सीने में भी जोर की जलन होगी।

•गंदे-गंदे डकार आएंगे।

•कुछ भी खाने या पीने का मन नहीं करेगा।

क्या है एसिडिटी होने का कारण:

•ज्यादा मिर्च-मसाला वाला खाना खाने से होती है एसिडिटी।

•बात बात पर कोई भी दवाई खा लेना एसिडिटी का प्रमुख कारण है।

•ज्यादा जंक फुड भी खाना आपके बॉडी में एसिडिटी को जन्म देती है।

•देर तक भूखे रहना भी एसिडिटी को दावत देने वाली बात है।

एसिडिटी का घरेलु उपचार कुछ यूं हैं:

1. मेथी : मेथी के पत्ते एसिडिटी को दूर भगाते हैं।

2. लहसून : लहसून एक रामबाण की तरह काम करती है एसिडिटी में।

3. इलायची : जब आपको जलन की शिकायत हो तब आप इलायची ज़रूर चबाए।

4. सौफ : यह पेट की जलन तो ठीक करती ही है साथ ही और भी कई बीमारियों को दूर भगाता है।

5. अदरक का रस : अदरक का रस निचोड़ ले फिर इसमें नींबू और शहद का रस मिलाकर पी ले। पेट की जलन शांत हो जाएगी।

उपर दिए गए घरेलु उपचार के अलावा आप रोज़ व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां करते रहें। सुबह उठकर रोज़ 2 से 4 ग्लास पानी पीया करिए इससे आपको एसिडिटी की शिकायत नहीं रहेगी।