दांत के कीड़े का घरेलु इलाज

शरीर का हर अंग एक अहम रोल प्ले करता है, जैसे कि हम आंखों के सहारे ही देख पाते हैं, कानों की मदद से सुन पाते हैं ठीक उसी तरह मुंह की मदद से हम कुछ खा पाते हैं। बात अगर खाने की हो तो हम अपने दांतों को कैसे भूल सकते हैं। इनकी मदद से ही तो हम कुछ काटते हैं, चबाते हैं आदि। यही नहीं जब हम खुलकर मुस्कराते हैं तो भी हमारे दांत ही नज़र आते हैं।

हमारे दांत किसी मोती से कम नहीं होते, यह हमारे लिए बहुत ही मूल्यवान होते हैं। इसके बिना हमारी सुन्दरता अधूरी है और साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि दांत नहीं होंगे तो जो भी हम खाएंगे वो खाना अच्छे से नहीं नहीं पचेगा जिसके कारण हम बीमार हो जायेंगे। अब बात करते हैं दांत दर्द कि तो दांत दर्द ऐसी बीमारी है जो बच्चों से लेकर बूढों को सहनी पड़ती है। जब भी हमारे दांत में दर्द होता है, तो हमें बहुत ही तकलीफ होती है और यह ऐसी तकलीफ है जिसे सहन करना बहुत ही मुश्किल होता है।

दांतों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है क्योंकि इन्हें कुछ हुआ तो सबसे ज्यादा परेशानी आपको ही होगी। दांतों का दर्द बहुत भयानक होता है। बच्चे तो इस दर्द को झेल ही नहीं पाते हैं। डेंटिस्ट का चक्कर अलग लगाना पड़ता है।

दांत दर्द के कारण
जब भी हमारे दांतों के पास जबड़े में दर्द होता है तो हम उसे दांत दर्द का नाम दे देते हैं इस दर्द का सामना हमें कई कारणों से करना पड़ सकता है जैसे कि :-

1. जब भी हम खाना खाते हैं, तो खाने के कुछ कण हमारे दांतों में रह जाते हैं, जिससे हमें दर्द होने लगता है।
2. दांतों में कैविटी के कारण जब भी हम कोई पेय पदार्थ ग्रहण करते हैं, तो हमारे दांतों में दर्द शुरू हो जाता है।
3. जब भी हमारे दांतों में खोखलापन पड़ जाता है या फिर सुराख हो जाए तो भी दांतों में दर्द होने लगता है।
4. ठंडी या अधिक गर्म वस्तु का सेवन करने पर भी दांत में दर्द होने लगता है।
5. जब भी हमारे शरीर में विटामिन सी, या विटामिन डी की कमी आ जाती है, तो हमारे दांत कमजोर पड़ने लगते हैं जिससे हमारे दांत में दर्द होने लगती है।
6. मीठे से बनी हुई वस्तु जैसे टॉफी, चाकलेट, मिठाई आदि का अधिक सेवन करने से हमारे दांत खराब होने लगते हैं, जिससे हमारे दांतों में दर्द शुरू हो जाता है।
7. पान, सुपारी, तम्बाकू आदि का अधिक सेवन करने से हमारे दांतों में कई तरह के रोग लगने शुरू हो जाते हैं, जिससे हमारे दांत कमज़ोर होने लगते हैं और दांत में दर्द शुरू हो जाता है।

दांत के दर्द के घरेलू उपाय
जब भी हम कुछ मीठी चीजों को खाते हैं, तो हमारे दांतों में कैविटी हो जाती है, जिससे हमारे दांतों में दर्द होने लगता है। ऐसे में हम दावाई का सेवन करते हैं, लेकिन अगर हम दवाई न लेकर कुछ घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, तो भी हम अपने दांतों के दर्द से जल्द ही राहत पा सकते हैं। आज हम आपको उन घरेलू उपायों के बारे में जानकारी देगें जिससे आपके दांत का दर्द कुछ ही देर में ठीक हो जाएगा। वो नुस्खे कुछ इस प्रकार से हैं…

लहसुन
दांत दर्द होने पर लहसुन के दवे को अच्छे से नमक लगा कर चबाएं। ऐसा करने से आपके दांत का दर्द ठीक हो जाएगा। अगर इसका इस्तेमाल आप रोज करते हो तो आप के दांत मजबूत हो जाएंगे।

प्याज
जब भी दांत में दर्द हो तो आपको प्याज के छोटे-छोटे टुकडें करके चबाने चाहिए इससे आपके दांत का दर्द ठीक हो जाता है।

नींबू
नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है, इसलिए जब भी दांत में दर्द हो तो दर्द वाली जगह पर नींबू का कतरा लगाने से कुछ ही देर में दर्द ठीक हो जाता है।

लौंग
जब भी दांत में दर्द हो तो उस जगह पर लौंग रहने से बहुत ही फायदा मिलता है, अगर दर्द अधिक हो रही हो तो, आप लौंग का तेल भी लगा सकते हैं।

काली मिर्च
काली मिर्च को पीसकर पाउडर बनाएं। काली मिर्च के पाउडर में थोडा नमक मिलाकर दर्द वाली जगह पर मंजन करें, थोड़ी देर में राहत महसूस होगी।

बर्फ
दांत में दर्द होने पर बर्फ की सकाई 15-20 मिनट तक करें। आपको राहत का एहसास होगा। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार भी दोहरा सकते हो।

सरसों का तेल
दांत दर्द होने पर थोड़ा सा सरसों का तेल लेकर उसमे चुटकीभर नमक मिलाकर दांतों में मंजन की तरह करें, ऐसा करने से आपको राहत मिलेगी।

गर्म पानी
दांत दर्द होने पर गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर कुल्ला करने से दांत के दर्द से राहत मिलती है।

दांतों में किड़े दूर करने के घरेलू उपाय  

1. अपने दांतों को सबसे पहले ठीक तरीके से रोजाना साफ किया करें क्योंकि दांतों में गंदगी रह जाने पर ही उनमें कीड़े लग जाते हैं। दांतों में लगे हुए कीड़ो को नष्ट करने के लिए आप प्याज के बीज का उपयोग कर सकते हैं, यह बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आप प्याज के बीजो को चिलम में भरें और और उससे ध्रूमपान करें, आप देखेंगे कि दांत के सारे कीड़े जल्द ही खत्म हो जाएंगे।

2. यही नहीं दांतों के कीड़ो को खत्म करने के लिए प्याज एक और तरीके से भी आपके काम में आ सकता है। दांतों में कीड़े लगे हुए हैं, तो उनसे छुटकारा पाने के लिए 2 या 3 प्याज को छिल कर बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद बारीक़ कटी हुई प्याज को एक छोटे से कटोरे में डाल लें। अब इस कटोरे में थोड़ा सा तेल डालकर कम आँच पर रखें। अब उस कटोरे पर छेद वाली मटकी को उल्टा करके रख दें। अब मटकी के छेद में पाइप को डाल कर मुंह में लगा लें। प्याज के धुंए से दांत में लगे हुए कीड़े नष्ट हो जाएंगे।

3. हींग का प्रयोग भी बहुत फायदेमंद साबित होगा। जी हां, इसके उपयोग से दांत के कीड़े मर जाते हैं। आप इसके लिए हींग के पाउडर को पानी में डालकर उबाल लें, अब इस पानी को थोड़ा सा ठंडा कर लें और पानी से कुल्ला करें। अगर आपके दांत खोखले हो गए है और उनमें कीड़े लगे हुए है तो उस दांत के खोखले हिस्से को हिंग से भर दें। आप देखेंगे कि जल्दी ही खोखले दांत के सारे कीड़े मर गए हैं और यदि दांतों में दर्द है तो दर्द भी ठीक हो जाएगा।

4. जायफल के तेल में थोड़ी सी रुई को भिगोकर उसका फाहा जिस दांत में कीड़े लगे हुए है, उस दांत पर रखने से दांतों के कीड़े मर जाते हैं। यही नहीं, दांतों के और ख़राब होने का भय भी नहीं होगा।