ब्रश करने का सही समय

जब मसूड़ों और दातों की देखभाल की बात आती है तो ब्रश करने से अच्छा दूसरा और कोई विकल्प नहीं है। आपके दांत सुंदर रहे, चमके और बदबू और कीटाणुओं से दूर रहे इसके लिए आपको नियमित रूप से ब्रश करना चाहिए। डेंटल विशेषज्ञ की माने, तो हर किसी को 24 घंटे में दो बार ब्रश करना चाहिए। अब यह सवाल उठता है कि ब्रश करने का सही समय क्या होना चाहिए।

ब्रश करने का सही समय

दातों के डॉक्टर के मुताबिक सुबह बिस्तर से उठने के बाद ब्रश करना चाहिए जबकि दूसरा समय रात को सोने से पहले एक ब्रश करना चाहिए।

अब सवाल यह है, क्या भोजन से पहले या उसके बाद ब्रश करना करना चाहिए? ऐसे में विशेषज्ञ हैं कहते हैं कि जो लोग खाने या पीने से पहले ब्रश करने पर ज़ोर देते हैं, वह मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

खाने से पहले ब्रश क्यों करें ?

सुबह ऐसा समय होता है जब आपको भोजन करने से पहले ब्रश करने की आवश्यकता होती है। यदि अपने दिन की शुरुआत ब्रश करने से करेंगे तो न केवल मौखिक स्वच्छता बनी रहेगी बल्कि आपको एक साकारत्मक उर्जा भी मिलेगी।
जब हम चीनी युक्त कुछ खाद्य या पेय पदार्था खाते या पीते हैं, तो मुंह के बैक्टीरिया तुरंत एसिड का उत्पादन करते हैं। ये बैक्टीरिया धीरे-धीरे कैविटी का निर्माण करती है। चूंकि रात में हमारे लार का प्रवाह कम होता है, इसलिए बैक्टीरिया प्रभावी रूप से अपना काम करता है।

अगर आपने सुबह के नाश्ते से पहले ब्रश नहीं किया तो बैक्टीरिया और अधिक एसिड का उत्पादन करेंगे, जिससे मुंह में कैविटी बनने की ज्यादा संभावना रहती है।

अगर हम सुबह खाने या पीने से पहले ब्रश करते हैं, तो हमारा लार प्रवाह सामान्य हो जाता है और टूथपेस्ट की फ्लोराइड सामग्री हमारे दाँतों के लिए बफर के रूप में कार्य करती है, जिससे पूरे दिन उन्हें सुरक्षा मिलती है।

खाने के बाद ब्रश क्यों करें ?

भोजन के बाद अपने दांतों पर ब्रश करना हमेशा अच्छा होता है। इसके पीछे सबसे सरल तर्क यह है कि ब्रश करने से भोजन के कणों को हटाया जा सकता है जो दाँत के बीच में फंस जाते हैं।
कुछ खाद्य पदार्थ और पेय – विशेष रूप से कार्बोहाइड्रेट और शुगर आपके मुंह में कुछ बैक्टीरिया के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं, जो भोजन खाने के बाद कम से कम बीस मिनट के बाद आपके दाँत के एनामेल (एक परत) पर हमला करते हैं। आप खाने के ठीक बाद ब्रश करके, आप अपने दाँत के एनामेल पर हमला करने से पहले बैक्टीरिया से छुटकारा पा सकते हैं।