कैविटी क्या है – जाने इसका उपचार

दांत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे हंसने, मुस्कुराने और किसी से बात करने में यह बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इसके अलावा भोजन को स्वाद के साथ चबाकर खाने में इसका अहम रोल है। इसलिए इसकी देखभाल करना बहुत ही जरूरी है। अगर हम इसकी देखभाल नहीं करते, तो हमें कैविटी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। कैविटी दुनिया में सबसे सामान्य स्वास्थ्य समस्या है। कोई भी व्यक्ति दांतों में पड़ने वाले कैविटी की समस्या से ग्रसित हो सकता है।

कैविटी क्या है

कैविटी जिसे हम दांतों में होने वाले सड़न के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसा छेद होता है, जो धीरे-धीरे आपके दांतों में बनता है। कैविटी छोटे से शुरू होता है, लेकिन यदि इसका इलाज नहीं किया गया, तो यह धीरे-धीरे बड़ा होता चला जाता है।

कैविटी होने पर शुरुआत में दर्द नहीं होता, लेकिन समय के साथ-साथ यह आपके दांत दर्द का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसके लिए आप नियमित रूप से अपने दांत के डॉक्टर से दर्द का इलाज करवाइए ताकि वह दांत में पड़ने वाले सड़न का वह जल्दी पता लगा सके।

कैविटी के कारण

अगर दांतों की सही तरह से सफाई न की जाए तो इस पर बैक्टीरिया अपना घर बनाने लगते हैं। धीरे-धीरे यही बैक्टीरिया प्लाक के रूप में अपना घर बना लेती है। आपको बता दें कि एक चिपचिपा परत होता है जो बैक्टीरिया, लार, एसिड और भोजन के कण से बनता है। प्लाक ही वह वजह है जिससे कैविटी विकसित होती है।

कैसे बनता है प्लाक

आपको बता दें कि हर किसी के मुंह में बैक्टीरिया होता है। जब हम कोई शुगर वाले फूड या पेय पदार्थ पीते हैं तो मुंह में बैक्टीरिया शुगर को एसिड बदल देता है। जब आप शुगर वाले फूड या पेय पदार्थ लेते हैं तो उसी समय से ही दांतों पर प्लाक बनना शुरू हो जाता है। यह कारण है कि दांत के डॉक्टर मरीजों को नियमित रूप से ब्रशिंग और फ्लोसिंग करने की सलाह देते हैं।

प्लाक आपके दांतों को चिपक जाती है, और प्लाक में मौजूद एसिड धीरे-धीरे दांत के एनामेल को नष्ट कर देती है। एनामेल दांतों की बाहरी परत है, जो दांतों की टूट-फूट से रक्षा करती है। यह दांतों पर एक कठोर और सुरक्षात्मक कोटिंग है जो दांतों पर होने वाले सड़न से आपकी रक्षा करता है। जैसे ही दांतों का एनामेल कमजोर होता है, तो सड़न का जोखिम बढ़ता चला जाता है।

किसको सबसे ज्यादा कैविटी होती है

1. जो व्यक्ति शुगर और एसिडिक फूड या पेय पदार्थ का सेवन करता है।
2. जो व्यक्ति नियमित रूप से अपने दांतों की सफाई नहीं करता। जैसे वह ब्रशिंग और फ्लॉसिंग न करना।
3. आपके शरीर को पर्याप्त फ्लोराइड नहीं मिल रहा है।
4. एसिडिटी भी कैविटी को जन्म देने वाला एक कारण है।

कैसे कैविटी से बचा जाए

1. फ्लोराइड टूथपेस्ट के साथ प्रति दिन कम से कम दो बार ब्रश करें।
2. दिन में कम से कम एक बार फ्लॉसिंग जरूर करें।
3. मीठा और एसिडिक खाद्य पदार्थ जैसे मिर्च, कैंडी, जूस, सोडा और रिफाइड खाद्य पदार्थों का कम से कम सेवन कीजिए।
4. अपने आहार में फाइबर वाले फल और सब्जियों को शामिल कीजिए।
5. कैल्शियम आपके दांतों को बहुत ही मजबूती प्रदान करता है इसलिए कैल्शियम वाले फूड का सेवन कीजिए।