दांत मजबूत करने के उपाय

दांतों की देखभाल और उसे मजबूत बनाने के विचार आपके सबसे महत्वपूर्ण विचारों में से एक है, और इसकी रक्षा करना दीर्घकालिक सामान्य स्वास्थ्य के लिए सर्वोपरि है। इससे आप दांतों को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने दांतों को मजबूत बना सकते हैं।

दांत मजबूत करने के उपाय

दांत को खराब करने वाले खाद्य और पेय पदार्थों से बचें

प्रोटीन और कैल्शियम दांतों की मज़बूती और इनेमल बनाने में सहायक होते हैं जबकि मीठा खाते समय सावधानी बरतें। कैंडी, कुकीज़, कोल्ड ड्रिंक्स, ब्रेड और कई शुगर वाले खाद्य खाने से बचना चाहिए। ये खाद्य और पेय पदार्थ मुंह में बैक्टीरिया को जन्म देते हैं और हानिकारक एसिड बनाते हैं। अगर आप दांतों को साफ नहीं करते तो यह खाद्य पदार्थ दांतों में रहकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

दांत मजबूत करने के लिए डाइट

दांतों को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी और विटामिन सी भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए। दांतों की स्वस्थ्य और मजबूत बनाने वाले कुछ सर्वश्रेष्ठ आहारों में साबुत अनाज, फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन और कैल्शियम वाले आहार शामिल है। दूध, दही और पनीर के अलावा सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और हरी सब्जियों में भी कैल्शियम काफी मात्रा में होता है।

दांत मजबूत करने के लिए दो बार ब्रश करें

अपने दांतों को मजबूत करने के लिए आपको सही तरह से ब्रश करने आना चाहिए। आपको दिन में दो बार अपने दांतों को ब्रश करना चाहिए। एक बार रात को दूसरी बार सुबह नाश्ता करने के बाद ब्रश करना चाहिए। इससे आप अपने दांत को स्वस्थ रख पाएंगे। इसके अलावा दांतों की सफाई के लिए ब्रश को 45 डिग्री के कोण पर स्थित करें और फिर साफ करें।

पूरी तरह से साफ करने के लिए, कम से कम दो मिनट के लिए अपने दांत ब्रश करें। लेकिन दांतों में फंसे भोजन के सभी कण और कीटाणुओं को साफ करने के लिए आप ज्यादा जोर से ब्रश न करें । दांतों पर ताकत लगाने से आपका फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है।

दो बार से ज्यादा ब्रश न करें

ऐसा देखा गया है कि कई लोग दांतों की ज्यादा ही देखभाल करने लगते हैं। वह दिन में दो बार से ज्यादा ब्रश करने लगते हैं। कहीं आप भी तो ऐसा नहीं कर रहे हैं। ऐसा करने से दांत कमजोर हो जाते हैं। इसके अलावा इससे मसूड़ों को भी नुकसान होता है।

दांतों की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं

पानी मुंह से बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है। यह उन एसिड को भी निष्क्रिय कर देता है, जो दांत को नुकसान पहुंचाते है और दांतों को कमजोर करते हैं। भोजन करने के बाद पानी के साथ अपने मुंह को कुल्ला करें।

फ्लोसिंग पर भी दें ध्यान

आमतौर पर कई लोगों द्वारा फ्लोसिंग को छोड़ दिया जाता है, क्योंकि उन्हें लगता है कि ब्रशिंग पर्याप्त है। हालांकि, यह एक बहुत बड़ी गलत धारणा है, जिसे तुरंत खारिज करना चाहिए। ब्रशिंग दांतों के बीच छोटे कण को हटा नहीं सकता है, और फ्लोसिंग इसे आसानी से कर सकता है।

धूम्रपान से दूरी बनाएं

धूम्रपान करने से दांत पीले होने के साथ-साथ मुंह से बास और मसूड़ों के खराब होने संबंधी बीमारियां पैदा होती है। और इससे लार का उत्पादकता भी प्रभावित होती है। यदि दांतों को मजबूत बनाना है तो आप धूम्रपान से दूरी बना लीजिए। हालांकि, दांतों के अलावा धूम्रपान के शरीर के अधिकांश अंगों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।