दांत को चमकाने का तरीका

यह सच है कि दाँत के दाग या मलिनकिरण से छुटकारा पाने का सबसे आसान और तेज़ तरीका डेनटिस्ट के पास जाना है। वो स्ट्रिप्स और तरल पदार्थ का उपयोग करके दांत के दाग जल्दी से खत्म कर सकते हैं। हालांकि, ये विधि लंबे समय तक आपके दांतों के लिए स्वस्थ नहीं हैं। दांत को चमकाने का तरीका जानना है तो आपके लिए घरेलू तरीका बहुत ही कारगर है।

दांत को सफेद करने के लिए सेब का सिरका

सेब का सिरका न केवल सनबर्न के असर को कम करने में मददगार होता है बल्कि इससे त्वचा पर जनल कम होती है। इसके अलावा सेब के सिरके में हल्का एसिड होता है, जो आपके दांतों से पीले रंग के दाग को हटा देता है और उन्हें सफेद बनाने में सहायता करता है।

इसके लिए आप आधा चम्मच सेब के सिरके को एक कप पानी में डालिए और इसे अच्छी तरह मिला लें तथा दांत को ब्रश करने से पहले इस पानी से गरारे कीजिए। आप सप्ताह में इसे दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

दांत को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू

सोडियम बाइकार्बोनेट, जिसे आमतौर पर बेकिंग सोडा के नाम से जाना जाता है, लगभग हर रसोईघर में पाया जाने वाला एक आम सामाग्री है। दांतों पर सतह के दाग को खत्म करने में मदद करता है।

यह प्रकृति में क्षारीय भी है और मुंह के अंदर अम्लता को कम करने में मदद करता है। उधर नींबू का रस प्रकृति में थोड़ा अम्लीय है और दांतों की मलिनकिरण को हटाने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक एजेंट भी है।

इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा को एक चम्मच नींबू के साथ मिलाइए। इसके बाद इस पेस्ट को आप ब्रश की सहायता से दांत पर अच्छी तरह से मलिए। इसके बाद दो से तीन मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दीजिए। फिर पानी से अपने मुंह को धो लीजिए।

दांत को सफेद करने के लिए नारियल तेल

आपको यह कुछ अजीब लगता है क्योंकि नारियल का तेल ज्यादातर त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। नारियल के तेल में मौजूद लॉरिक एसिड दांतों में प्लाक के कारण बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायता करता है। यह आपकी सांस को ताजा रखने में भी सहायता करता है।

इसके लिए आप नारियल तेल लीजिए और इसे अच्छी तरह उंगलियों से दांतो पर मलिए। फिर पानी कुल्ला करने के बाद ब्रश कर लीजिए। आप रोजाना इसे एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। – नारियल तेल के फायदे

ऑरेंज एसेंशियल तेल

दांत की सफाई के उपाय में ऑरेंज एसेंशियल तेल भी शामिल है। ऑरेंज एसेंशियल तेल फल के छिलके से तैयार किया जाता है। इसकी साइट्रस सामग्री दांतों को सफेद करने में सहायता करती है, जबकि एसेंशियल तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं जो गम स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

इसके लिए आप दो से तीन बूंद ऑरेंज एसेंशियल ऑयल लीजिए और इसे टूथपेस्ट में मिलाने के बाद ब्रश कीजिए। आप इसे सप्ताह में एक बार हर सुबह इस्तेमाल कर सकते हैं।

दांतों की चमक के लिए नींबू का रस

नींबू का रस प्राकृतिक ब्लीचिंग के तौर पर काम करता हैं और दांतों के पीलापन को दूर करने में सहायता करता है। इसके लिए आप एक चम्मच नमक और दो चम्मच लेमन जूस लीजिए और इसे अच्छी तरह मिला लें तथा इसे टूथपेस्ट के रूप में इस्तेमाल कीजिए। आप सप्ताह में इसे दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। – चेहरे की फुंसी मिटाने के घरेलू उपाय