दांतों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी आदतें

स्वस्थ दांत प्राप्त करने के लिए उसकी जीवन भर देखभाल करनी पड़ती है। यहां तक कि अगर आपको बताया गया है कि आपके पास अच्छे दांत हैं, तो हर दिन सही कदम उठाने के लिए उनकी देखभाल करने और समस्याओं को रोकना आवश्यक होता जाता है। आप रोजाना की सही आदतों से अपने दातों की देखभाल कर सकते हैं।

दांतों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी आदतें

अपने दांतों पर ब्रश किए बिना मत सोयें

दांत के डोक्टर से आपने जरूर सुना होगा कि रात में सोने से पहले ब्रश करना बहुत ही जरूरी है। सोने से पहले ब्रश करने से दांत की अलग-अलग समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही दिनभर जो आप खाते हैं उसे भी आप कीटाणु बनने से पहले साफ कर सकते हैं।

ठीक से ब्रश करें

ठीक से ब्रश न करना दांत के कई समस्याओं को बुलावा देने जैसा है। अपने दांतों पर ब्रश करने के लिए कम से कम 3 से 4 मिनट लगाइए और दांत में हर कोने ब्रश कीजिए।

दांत के साथ अपनी जीभ को भी साफ करें

अपनी जीभ की उपेक्षा मत करो बल्कि दांत को साफ करने के साथ-साथ इसकी सफाई कीजिए। यह न केवल खराब मुंह गंध का कारण बन सकता है, लेकिन यह अन्य मौखिक स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।

फ्लॉसिंग भी है जरूरी

कई लोग जो नियमित रूप से फ्लॉस की उपेक्षा करते हैं वह कई तरह की दांत की बीमारियों को बुलावा देते हैं। आपको बता दें कि फॉस्सिंग न केवल दांतों के बीच में फंसने वाले भोजन को निकालता है बल्कि आपके दांत को भी स्वस्थ्य रखता है।

माउथवॉश करना न भूलें

आपके मुंह के स्वास्थ्य के लिए माउथवॉश बहुत ही जरूरी हो जाता है। माउथवॉश तीन तरीकों से मदद करता है। यह मुंह में एसिड की मात्रा कम कर देता है, मसूड़ों में और उसके आसपास के क्षेत्र को साफ करता है, और दांतों को फिर से मजबूती देता है। आपको बता दें कि माउथवॉश एक सहायक उपकरण के रूप में उपयोगी होते हैं, ताकि चीजें संतुलन में ला सकें। आप अपने दंत चिकित्सक से विशिष्ट माउथवॉश खरदीने के लिए पूछ सकते हैं। कुछ ब्रांड बच्चों के लिए तो कुछ बड़ों के लिए सबसे अच्छे हैं।

अधिक पानी पीजिए

पानी आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है – इसमें आपके मुंह का स्वास्थ्य भी शामिल है। पानी चिपचिपा और अम्लीय खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के कुछ नकारात्मक प्रभावों को धोने में मदद कर सकता है।

कुरकुरे फल और सब्जियां खाएं

ताजा और कुरकुरे फल और सब्जियां खाने से न केवल आपको अधिक स्वस्थ फाइबर मिलता है बल्कि यह आपके दांतो कें लिए भी अच्छा है। इसके अलावा आप प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें।

शुगर और अम्लीय खाद्य पदार्थों को सीमित करे

शुगर मुंह में एसिड में परिवर्तित हो जाता है, जो तब आपके दांतों के एनामेल को नष्ट कर सकता है। ये एसिड दांतों में कैविटी का निर्माण करते हैं। अम्लीय फल, चाय और कॉफी भी दाँत के एनामेल को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाकर रखिए।