पीले दांतों को सफेद बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

जब आपके दांतों को सफ़ेद करने की बात आती है तो चुनने के लिए बहुत से उत्पाद हैं। हालांकि, अधिकांश उत्पाद आपके दांतों को ब्लीच करने के लिए रसायनों का उपयोग करते हैं। ऐसे कई कारक हैं जिसकी वजह से दांत अपनी चमक को खो देती है। आज हम पीले दांतों को सफेद बनाने के लिए तरीको के बारे में बात करेंगे।

नियमित रूप से दो बार कीजिए ब्रश

अगर आप अपने दांत को सफेद करना चाहते हैं तो नियमित रूप से सुबह और रात के डिनर के बाद ब्रश कीजिए। अधिकांश डॉक्टर दिन में दो बार ब्रश करने की बात कहते हैं जबकि कुछ डॉक्टर दिन में तीन बार ब्रश करने का सुझाव देते हैं। इससे दांत में कीड़े भी नहीं लगेंगे। इसके अलावा यदि आपका ब्रश खराब हो गया है तो उसे फेक दीजिए और उसकी जगह नया ब्रश खरीदिए।

अपने जीभ की करें सफाई

आपकी जीभ बैक्टीरिया जमा करती है, जो अंततः मलिनकिरण का कारण बन सकती है। इसलिए जीभ की सफाई से न केवल खराब सांस से छुटकारा मिल सकता है बल्कि पीले दांतों को सफेद बनाने में भी मदद मिल सकती है।

वैसे बहुत से लोग दांत की सफाई तो करते हैं लेकिन जब बात आती है जीभ के सफाई की तो वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं। जीभ की सफाई से आपके संपूर्ण स्वास्थ्य जुड़ा हुआ है। आप घर में कुछ आसान उपाय अपनाकर जीभ पर जमी सफेद परत को साफ कर सकते हैं।

कच्चे फल और सब्जियां खाएं

फल, सब्जियां, और अन्य कुरकुरे भोजन खाने से आपके शरीर और दांतों के लिए अच्छा होता है। नट्स कच्चे गाजर, सेब, और फूलगोभी सतह के दाग और पट्टिका को हटाकर अपने दांतों को साफ रखने में मदद कर सकते हैं जो कई कैविटी का कारण बनते हैं।

सेब के सिरके के साथ कुल्ला करें

ऐप्पल साइडर सिरका या सेब के सिरके के लाभ में वजन घटाने में सुधार, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम, ब्लड शुगर को स्थिर करने, त्वचा के स्वास्थ्य में वृद्धि करने और एसिडिटी के लक्षणों से मुक्त होने जैसे लाभ शामिल है। पीले दांतों को सफेद बनाने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सेब का सिरका दांतों पर लगे पीले दाग को निकाल कर मोतियों सा सफेद बनाता है। आप दांतों पर जमे दंगों को हटाने के लिए भी सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर दांतों पर घिस सकते हैं या फिर सेब के सिरके के साथ कुल्ला कर सकते हैं।

संतरा और नींबू

स्ट्रॉबेरी, नींबू और संतरा एक तरह के प्राकृतिक वाइटनिंग एजेंट होते हैं। इन फलों में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो मसूड़ों को साफ करके मुंह से आने वाली बदबू को दूर करता है। सफेद और चमकते दांत पाने के लिए दिन मे दो बार नींबू के रस से मालिश करें।