अपनी स्माइल को बेहतर बनाने के 8 तरीके

आप अपनी मुस्कान से हर किसी का दिल जीत सकते हैं। मुस्कान या स्माइल एक ऐसी चीज है जिससे वातावरण सकारात्मकता फैलती है। बैसे एक अच्छी और स्वस्थ्य मुस्कान रातों रात हासिल नहीं होती बल्कि इसे हासिल करने के लिए कई तरह की चीजों में बदलाव करना पड़ता है। आज हम इस लेख में बात करेंगे उन 8 तरीकों के बारे में जिससे आपकी स्माइल और ज्यादा बेहतर होगी।

अपनी स्माइल को बेहतर बनाने के 8 तरीके

फ्लोसिंग

फ्लोसिंग धागे की मदद से दातों के बीच के उस स्थान पर सफाई की जाती है जहां ब्रश सफाई नहीं कर पाती। यह दांतों के पट्टिका को हटाने का काम करता है।

दांतों की सफाई

हर छह महीने में नियमित सफाई होने से मौखिक स्वास्थ्य और सुंदर मुस्कान को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। जब आप दांतों की चेकअप नहीं करा पाते, तो आप पीरिओडंटल बीमारी को बुलावा देते हो। आपको बता दें कि इससे भद्दे सूजन और मसूड़ों से रक्तस्राव जैसी समस्या उत्पन हो सकती है।

धूम्रपान छोड़ दें

धूम्रपान न केवल आपके फेफड़ों को बल्कि दांतों को खराब कर सकता है। इसके अलावा धूम्रपान आपके मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। दांतों पर पड़ने वाले इसके दाग कई बार छूटने नहीं है।

कॉफी, चाय और रेड वाइन का कम सेवन

अपने चेहरे पर मुस्कान लाना है तो आप कॉफी, चाय और रेड वाइन जैसी पेय पदार्थों का सेवन करना बहुत ही कम कर दें। इनके सेवन से दांतों में दाग उत्पन हो सकते हैं। धूम्रपान के समान, ये पेय एक सतही दाग का निर्माण कर सकते हैं। एक स्ट्रॉ के माध्यम से पीने से आपके दांतों पर दाग कम हो सकता है और दाँत क्षय के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

सही टूथपेस्ट

ज्यादातर टूथपेस्ट दांत चमकाने का दावा करते हैं। लेकिन यह दावा पूरी तरह सच नहीं है, ऐसे टूथपेस्ट खासतौर पर दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए सही टूथपेस्ट को चुनें।

ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन कीजिए

पानी न केवल आपकी सेहत के लिए सही है बल्कि इसके सेवन से आपके चेहरे पर मुस्कान भी आ सकती है। पानी के सेवन से दांतों की अच्छी तरह से सफाई होती है। दाँत क्षय को रोकने में फ्लोराइड बहुत प्रभावी है। पानी में फ्लोराइड होता है और यह दांतों की अच्छी तरह से सफाई करता है। अम्लीय या मीठा पेय की लगातार खपत नाटकीय रूप से क्षय दर में वृद्धि कर सकता है इसलिए इनका बिलकुल ही कम कर दीजिए।

गुणवत्ता वाले टूथब्रश को खरीदें

उच्च गुणवत्ता वाले टूथब्रश को ही खरीदें ताकि आपके दांत के साथ आपके मसूड़े भी स्वस्थ्य रह सके। शीर्ष गुणवत्ता वाले टूथब्रश चिकित्सकीय रूप से अधिक दांतों की गंदगी हटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा उसे समय-समय पर बदलते रहिए। इस बात का ध्यान दीजिए कि जो आप टूथब्रश खरीद रहे हैं वह बहुत ही सॉफ्ट हो।

अपनी स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार करें

हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, मोटापा और ब्रुक्सिज्म (दांत पीस के रूप में भी जाना जाता है) जैसी परिस्थितियां आपके मुस्कान को प्रभावित कर सकता है। अर्थात जब शरीर की एक बीमारी तनावपूर्ण है, तो दूसरा इलाज करना कठिन होता है। इसलिए अपने आप को स्वस्थ्य रखने के लिए सही भोजन का चुनाव करें।