खराब डाइट को बदलने के 5 तरीके

पिज्जा, बर्गर, नूडल्स, फ्रेंच फ्राई जैसे खराब डाइट ने यदि आपको घेर रखा है, तो आपको अपने आहार में बदलाव करने की जरूरत है। आपको पौष्टिक तथा विटामिन से भरपूर आहारों का सेवन करना चाहिए। आइए खराब डाइट को बदलने के 5 तरीकों के बारे में जानते हैं।

खराब डाइट को बदलने के 5 तरीके

सोड़ा की जगह पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन

ऐसा देखा गया है कि कई लोग सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी पीते हैं और उसके बाद कोई दूसरा काम करते हैं। पानी पीने से शरीर को बहुत ही फायदे मिलते हैं। इससे थकान, हर्टबर्न, माइग्रेन, गठिया और पीठ दर्द से राहत मिलती है। आपको सोड़ा की जगह पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। आपको प्लेन पानी पीना पसंद नहीं है, तो आप जूस भी पी सकते हैं। बस इस बात का ध्यान दीजिए कि वह प्राकृतिक तरीके से जूस बनाई गई हो।

कुकीज और कैड़ी की जगह फलों का कीजिए सेवन

कुकीज और कैंडी आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा इसमें कैलोरी भी ज्यादा होती है, जिससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। आप इसकी जगह फलों का सेवन कीजिए। आप फलों में सेब, केले, संतरे और नाशपाती जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि ज्यादातर फलों में वसा, सोडियम और कैलोरी स्वाभाविक रूप से कम होता है। उनमें कोई भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। फल कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरे हुए होते हैं जिनमें पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी और फोलेट शामिल है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाने का काम करता है।

अलग-अलग रंग की सब्जियों का सेवन कीजिए

किसी भी आहार में सुधार करने का सबसे अच्छा तरीका सब्जियां खाने शुरू कर दीजिए। यह खराब डाइट को बदलने का सबसे अच्छा तरीका है। सब्जियां स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं। जो लोग एक संपूर्ण स्वस्थ आहार के रूप में अधिक सब्जी और फलों को खाते हैं, उनमें पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने की संभावना रहती है। सब्जियां आपके शरीर के स्वास्थ्य और रखरखाव के लिए पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, ग्रीन बीन्स और ब्रोकोली तथा और दूसरी सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप ज्यादा से ज्यादा सलाद का भी सेवन कीजिए।

सुबह का हेल्दी नाश्ता

यदि आपका सुबह का नाश्ता हेल्दी है, तो आप खराब डाइट को बदल सकते हैं। सुबह का नाश्ता आपके दिन को अच्छा बना सकता है। अगर आप नाश्ता रोज़ समय से करते हैं और कुछ भी खाने की जगह पौष्टिक डाइट लेते हैं, तो आप अपने खराब डाइट को बदल सकते हैं।

शराब की जगह हर्बल टी का सेवन

खराब डाइट को बदलने के लिए एलकोहल की जगह हर्बल टी का सेवन कीजिए। शारीरिक, मानसिक, समाजिक और आर्थिक रूप से शराब का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है। हर्बल टी हमारे शरीर को एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करता है और वजन को कम करने में भी मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से हर्बल टी का सेवन करते हैं तो शरीर और मन को आराम मिलता है, नींद के विकारों से राहत देता है, प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।