मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रकार और दूर करने के उपाय

हमारा मानसिक स्वास्थ्य किसी भी चीज को सोचने, समझने और महसूस करने की प्रक्रिया है। आजकल के भागदौड़ भरे समय में ज्यादातर लोगों को मानसिक शांति नहीं है। लेकिन जैसे आप अपने शरीर की देखभाल करते हैं उसी प्रकार आप अपने मस्तिष्क का भी ख्याल रखें। जब आप अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं। तो आपके विचार भी स्वस्थ होते हैं और आप स्वस्थ महसूस करते हैं। आइये इन मानसिक स्वस्थ समस्याओं के प्रकार, कारण, निदान और उपचार पर नजर डालें।

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रकार

अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिस्ऑर्डर

इसमें व्यक्ति का मन काम में नहीं लगता है, तो वह जरूरत से ज्यादा एक्टिव दिखेगा या एकदम नीरस। ऐसा व्यक्ति अकेले बैठकर घंटों बिता सकता है। ऐसा अधिकतर बच्चों में होता है जो कि उनकी बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता है।

पैनिक डिस्ऑर्डर

इसमें रोगी किसी घटना विशेष के कारण प्रभावित होता है जो कि दोबारा उससे संबंधित चीजों को देखने पर अनियंत्रित व्यवहार करता है।

बाईपोलर डिस्ऑर्डर

यह एक लंबे समय तक रहने वाला रोग है। बचपन से ही किसी चीज को लेकर परेशान रहना दिमाग में घर कर जाता है जोकि बड़े होने तक भी रहता है।

तनाव

व्यक्ति के तनाव में रहने से उसके जीवन के प्रति नजरिया नीरस होता है और उसका किसी भी कार्य करने में मन नहीं लगता।

सिजोफ्रिनिया

सिग्जोफ्रिनिया होने पर व्यक्ति को तरह-तरह की आवाजें सुनाई देती है और रोगी हर किसी को शक की नज़र से देखता है। कभी-कभी ऐसे रोगी एकदम सामान्य व्यवहार करते हैं जिनसे इनकी बीमारी का पता लगाना मुश्किल होता है।

ईटिंग डिस्ऑर्डर

इसमें व्यक्ति या तो बहुत ज्यादा या बहुत कम खाता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें पतले होते हुए भी खुद के मोटापे का शक होता है और वो लोग खाना बिल्कुल छोड़ देते हैं। ऐसे लक्षणों को एनोरेक्सिया नर्वोसा कहते हैं।

सोने और जागने से संबंधित डिस्ऑर्डर

इस विकार में व्यक्ति को नींद नहीं आती। कई बार सोने के लिए नींद की गोलियों का इस्तेमाल करते हैं जो कि मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

पर्सनेलिटी डिस्ऑर्डर

दूसरों के सामने आने में, बात करने या किसी कार्य को करने से डरता है। ऐसे व्यक्ति प्रतिभावान होते हुए भी अपना प्रतिभा को दूसरों को नहीं दिखा पाते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के निदान

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज