उदासी में नहीं खाएं ये 5 आहार

आजकल बच्चों और युवाओं में फास्ट-फूड के प्रति तेजी से लगाव या आकर्षण बढ़ता जा रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास इतना वक्त नहीं रह गया है कि वे सेहतमंद भोजन खाए। इसलिए उन्हें इन फास्ट फूड आहारों का सहारा लेना पड़ रहा है। आइए जानते हैं उदासी में किन-किन आहारों का सेवन नहीं करना चाहिए।

उदासी में नहीं खाएं ये 5 आहार

उदासी में न खाएं पिज्जा

कहीं आप बहुत ज्यादा पिज्जा, बर्गर आदि जैसे फास्टफूड तो नहीं खाते! अगर ऐसा है तो आप इस चीज से सावधान हो जाइए। किशोर और बच्चे वयस्कों की तुलना में अधिक बार पिज्जा खाते हैं लेकिन विशेषज्ञों ने बच्चों में पिज्जा के खपत को कम करने की सलाह दी है, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य संबंधित जोखिम को बढ़ा सकता है। हालांकि ये हर किसी का पसंदीदा आहार है, लेकिन ये उन फूड्स में से एक है जो आपको अपना आदि बना लेता है। वसा से भरपूर होने के नाते आप इसे खुद को खाने से नहीं रोक पाते। पर ध्याेन रखें कि इसमें बहुत मात्रा में कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल होता है।

ब्रेड

ब्रेड या उससे बने खाद्य पदार्थों का सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस, पेट में दर्द, दस्त और कब्ज का सामना करना पड़ सकता है। उदासी या निराशा में अधिक ब्रेड खाने से आपकी हेल्थक पर सीधा असर पड़ता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्याआदा होता है। इससे शरीर में शुगर लेवल बढ़ता है और डायबिटीज की समस्या हो सकती है।

 

कुकीज़

कुकीज़ खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। क्रिसमस पर तो इन्हें खास तौर पर बनाया जाता है। आपको अपने आसपास कई ऐसी दुकानें मिल जाएंगी जहां हजारों की मात्रा में कुकीज़ रखी होती हैं, लेकिन क्याी आप जानते हैं कि ज्याोदातर कुकीज़ में ट्रांसफैट का इस्ते,माल किया जाता है। जिसे अधिक मात्रा में लेने से आपके अंदर गुस्सा बढ़ सकता है। इसलिए इसका सेवन उदासी में नहीं करना चाहिए।

कैंडी

मिठाईयों में शुगर होता है और इसकी लत पड़ जाए तो बहुत ही मुश्किल से छुटता है, और आप जानते ही हैं कि शुगर के कितने नुकसान है। कैंडी भी उसी तरह असर करती हैं, जिस तरह एक शराब करती है। ये आपको अपना आदि बना लेती हैं। आप इसे खाते जाते हैं और यह समझ नहीं पाते कि कब रूकना है। इसका ज्यादा सेवन न केवल आपको उदास बनाएगा बल्कि इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

उदास बनाएगा चिप्स

स्वीडन में हुए शोध से पता चलता हैं कि फास्ट फूड और आलू के चिप्स जैसी चीजों के शौकीन लोगों के लिए ये मोटापे और दिल के रोगों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माने जाते थे। उधर हार्वर्ड अध्ययन के मुताबिक एक बार में 15 चिप्स खाने से आपका मोटापा धीरे-धीरे बढ़ सकता है। हो सकता है कि ये चिप्सर आपको अपनी ओर आकर्षित करें लेकिन इनकी दीर्घकालिक खामियों से सावधान रहें।