अंगूर के रस के फायदे

बहुत से लोग यही जानते हैं कि अंगूर व उसके रस का इस्तेमाल हम सिर्फ शराब बनाने के काम में ही कर सकते हैं जो कि बहुत गलत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंगूर ना सिर्फ हमारे हेल्थ के लिए ही बेस्ट है बल्कि यह हमें खूबसूरत दिखने में भी मदद करता है। बता दें कि अंगूर रेस्वेराट्रोल का बेहतरीन स्रोत माना जाता है जो कि अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी को भी ठीक करने का दम भरता है। यही नहीं, अंगूर का रस रोजाना पीने से हमारे शरीर के अंदर जमा कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड को भी बाहर निकाल फेंकता है और हमारे दिल को भी स्वस्थ रखने में कारगर है।

अंगूर में मौजूद पौष्टिक तत्व –

विटामिन
पोटैशियम
कैल्शियम
आयरन

अंगूर का रोजाना सेवन करने से आपकी हेल्थ व स्कीन दोनों ही हमेशा अच्छी बनी रहेगी। ध्यान रखें कि अगर आप अंगूर का रस पीते हैं तो आप वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।
यह तो हमने बताया कि कैसे अंगूर का रस हेल्थ के लिए है बेस्ट… आइए अब बताते हैं कि कैसे आप अंगूर के रस की मदद से बना सकते हैं अपना चेहरा बहुत खूबसूरत –

सनबर्न से सुरक्षा करे अंगूर का रस

तेज़ धूप से टैनिंग यानि कि सनबर्न होने का खतरा काफी बढ़ जाता है… ऐसे में आप अंगूर के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। हैरान हो जाएंगे यह जानकर कि अंगूर के रस में बड़ी मात्रा में फ्लावोन्वाइड पाए जाते है। यह मेरी, आपकी, हम सबकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने और यूवी किरणों से भी बचाता है। साथ ही साथ यह सनबर्न को भी धीरे-धीरे ठीक करता है। जान लें कि अंगूर के रस को लगाना सनबर्न के लिए प्राकृतिक त्वचा कवच का काम करता है।

अंगूर का मास्क

इन दिनों लोग बहुत कम उम्र में ही बुढ़े दिखने लग जाते हैं। महिलाएं हो या पुरुष सभी अपने लुक को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। चेहरे की खूबसूरती अगर आप बढ़ाना चाहते हैं, तो अंगूर का मास्क ज़रूर लगाए। बता दें कि इस खास मास्क से आपका चेहरा पहले से कई गुणा ज्यादा साफ और चमकदार दिखने लगेगा। अंगूर का रस हर तरह के चेहरे चाहे वह ड्राई हो, नार्मल या फिर सेंसेटिव… यह हर तरह की स्किन के लिए बिल्कुल पर्फेक्ट है। अंगूर के रस में कई गुणों के साथ एंटीआक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो हमारे स्किन की गंदगी को दूर तो करता ही है और साथ ही प्लेटलेट्स की मात्रा को भी बढ़ाता है और इससे हमारी त्वचा पहले से बहुत साफ और तरोताजा हो जाएगी।

 

त्वचा को दें एक नया दमकता रूप

क्या आप जानते हैं कि अंगूर का रस पीने से हमारे खून की सफाई होती है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। अंगूर के रस में मौजूद आयरन हमारा खून साफ करता है और साथ ही हर तरह के त्वचा में निखार लाता है।

एंटी-एजिंग तत्व का करें काम अंगूर का रस

अंगूर का रस पीने में जितना फायदेमंद है उतना ही इसे स्कीन में लगाने में। ध्यान रकें कि जब आप अंगूर के रस को त्वचा पर लगाते हैं तो एक्सफोलिएशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है। यह आपकी त्वचा में मौजूद डेड सेल्स का खत्मा करने में जूट जाता है। अंगूर का रस झुर्रियों को भी कम करता और साथ ही त्वचा में भी नैचुरल निखार लाता है। अंगूर के रस की मदद से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से त्वचा में लचीलापन भी आता है और अंगूर का रस त्वचा को प्राकृतिक रूप से नम भी रखने में मदद करता है।

त्वचा को बनाए मुलायम

अंगूर के रस से आपका सौंदर्य और भी निखर सकता है, बस आपको इसका लाभ उठाने के लिए इस्तेमाल का सही तरीका भी पता होना चाहिए। कोशिश करें कि रोजाना आप चेहरे पर एक चम्मच अंगूर का रस अवश्य लगाएं और फिर इसे 15 मिनट तक के लिए छोड़ दें। गर्म पानी से चेहरे को अच्छी तरह से धो लें, आप देखेंगे कि अपकी त्वचा में नमी आ जाएगी।

आंखों के डार्क सर्कल को करें दूर

अपने बीजी शेड्युल से लोग टाइम बहुत कम निकाल पाते हैं और थकान का असर उनकी आंखों में डार्क सर्कल के रूप में साफ झलकता दिखाई देता है। आप एक बिना बीच वाला अंगूर काट लें औप फिर उसे अपनी पलकों पर याद से लगाएं। जान लें कि आप चाहे तो इसे आंखों के चारों ओर भी लगा सकते हैं। ध्यान दें कि इससे ना सिर्फ आंखों के आसपास की त्वचा ही बेहतर होगी बल्कि आपको डार्क सर्किल की समस्या से भी छुटकारा अवश्य मिल जाएगा।

अंगूर का रस त्वचा को बनाए सॉफ्ट-सॉफ्ट

अगर आप रूखी त्वचा से बहुत परेशान हैं, तो आप एक चम्मच अंडे की सफेदी और और एक चम्मच अंगूर का रस अच्छे से मिलाकर लगा लें और करीब 10 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इस खास उपाय से आपकी त्वचा का रूखापन चुटकी में दूर हो जाएगा।