गर्मी में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने वाले फल

गर्मी का मौसम भले ही हमें कितना भी परेशान क्यों न करे, लेकिन गर्मियों में पायें जाने वाले फलों की मौजूदगी हमें गर्मी का एहसास नहीं होने देती। देखा जाए तो हर मौसम में अलग-अलग परिवर्तन देखने को मिलता है और मौसम के अनुसार ही हमारे शरीर की मांग भी बदलती रहती है। गर्मियों में पाएं जाने वाले फल हमें स्वाद ही प्रदान नहीं करते बल्कि हमारी सेहत के लिए भी लाजवाब होते हैं, आज हम बात करेंगे गर्मी में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने वाले फलों के बारे में।

गर्मियों में पाएं जाने वाले फल हमारे शरीर को ठंडा और तरोताजा रखते हैं। आजकल फलों का आवक सालभर में होता है, लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जो केवल गर्मियों के लिए ही माने जाते हैं। आज हम उन फलों के बारे में आपको बताएगें। गर्मियों के दिनों में आपको तरोताजा रखते हैं और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको बचाते हैं वो फल इस प्रकार हैं…

गर्मी में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने वाले फल

1. आम

आम फलों का राजा कहलाता है। विश्व में अलग-अलग जाति के आम पाएं जाते हैं, लेकिन फिर भी हिन्दुस्तान का प्रसिद्द फल आम हैं। भले ही इसकी तसीर गर्म होती है लेकिन जब हम इसे फ्रिज या पानी में आधे घंटे तक छोड़ देते हैं तो यह पेट को ठंडक पहुंचाते हैं। आम में पौटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर जैसे खनिज लवण मौजूद होते हैं और इसमें विटामिन ए, विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं। आम में एंटी आक्सीडेंट में फ्री रेडिकल्स को खत्म करने के गुण भी पाएं जाते हैं। इसका सेवन करने से ह्रदय संबंधी रोग, कैंसर, समय से पहले बुढ़ापा जैसी समस्या से बचा जा सकता है।

2. लीची

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लीची बाजार में आ जाती है। लीची देखने और खाने में हमें जितनी लाजवाब लगती हैं उतनी ही यह गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें विटामिन और पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा इसमें ग्लूकोज की भी मात्रा पाई जाती है। जिससे हमारी थकान कुछ ही समय में दूर हो जाती है। इसका सेवन करने से पेट दर्द, कब्ज, आंत की बीमारी और कमजोरी में फायदा मिलता है।

3. तरबूज

तरबूज गर्मियों के दिनों में पाया जाना वाला ऐसा फल है। जिसका गुदा जितना लाल होता है वह उतना ही मीठा, स्वादिष्ट और रस भरा होता है। इसमें पानी और शक्कर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमें गर्मियों के दिनों में डिहाइड्रेशन से दूर रखती है। तरबूज में विटामिन ए, बी, और सी भी मौजूद होते हैं। इसका सेवन एसिडिटी में भी शरीर को फायदा देता है।

4. खरबूजा

खरबूजे का सेवन गर्मियों के दिनों में केवल हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा नहीं करता, बल्कि इसमें विटामिन ए, बी, सी, के साथ-साथ मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम जैसे मिनिरल्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभप्रद होते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रोल नहीं बढ़ता। यही कारण है कि यह वजन कम करने वाले और दिल के रोगियों के लिए इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी बीमारी भी नहीं होती और शरीर की गर्मी भी दूर रहती है।

5. नारियल का सेवन

गर्मियों के दिनों में नारियल और नारियल का पानी दोनों ही हमारे लिए बहुत ही लाभप्रद होते हैं। नारियल का पानी पीने से अनिंद्रा, रुसी, मधुमेह, डायबीटीज, नाक से खून निकलना सिरदर्द आदि में फायदा पहुंचता है।

6. ककड़ी और खीरा

गर्मियों के दिनों में ककड़ी और खीरे का सेवन करने से भी शरीर को लाभ प्राप्त होता है। इनसे शरीर को ठंडक मिलती है। ककड़ी में विटामिन बी पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और यह टाक्सिन्स को शरीर से बाहर निकलता है। वहीं खीरे में विटामिन बी, शुगर, फाइबर, इरेप्सिन नामक एंजाइम होते है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रोल, कब्ज, बदहजमी, अल्स और पेट दर्द जैसी बीमारियों से बचाता है।

7. जामुन

गर्मियों में पाया जाने वाला फल जामुन आपको तरोताजा रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से यूरिन में शक्कर की मात्रा कम हो जाती है और यह प्यास को शांत करता है और यह शरीर को भरपूर, मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट देता है।