गर्मी से बचने के घरेलू उपाय – क्या खाएं

गर्मियां शुरू होने को है और ऐसे में जरूरी है आपको अपने खान-पान का सही तरीके से ख्याल रखने का। गर्मियों में खान-पान ऐसा होना चाहिए जो आपके शरीर को ठंडा करें। यूं तो पानी खूब पीना ही चाहिए लेकिन क्या ऐसा खाए गर्म मौसम में जिससे गर्मी दूर भागे आइए हम बताते हैं: 

1. छाछ पीएं : गर्मियों में कोशिश करें अधिक-से-अधिक पेय पदार्थ लेने का। शरीर को ठंडा रखने के लिए सबसे अच्छा होता है छाछ। आपको बता दें कि इसमें लैक्टि क एसिड पाया जाता है, जो कि स्कीम मिल्क से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। यह शरीर में शक्ति के साथ-साथ आपको एक्टिव बनाता है। छाछ को खाने के बाद लें, क्योंकि यह पाचन में बहुत मदद करता है। छाछ में कैल्श्िा यम, पोटैशियम और जिंक की अधिक मात्रा पायी जाती है।

2. नारियल पानी : गर्मियों के लिए सबसे बेहतर है नारियल पानी। इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम, क्लोराइड और पोटैशि‍यम पाया जाता है।

3. खीरा : खीरा पेट को ठंडा करता है इसलिए गर्मियों के लिए बहुत परफेक्ट माना जाता है खीरा। खीरे में पानी की मात्रा सबसे अधिक होती है। यह ऑयली स्कीन को ठीक करता है और साथ ही गर्मियों में होने वाले गैस, एसीडिटी, सीने में जलन की समस्याओं को भी दूर करता है।

4. एप्रीकॉट : खुबानी यानी एप्रीकोट में बीटा-कैराटीन होता है, जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह कैंसर और हृदय रोगों की रोकथाम के लिए बहुत अच्छा है। यह त्वचा को ऑयली नहीं बनाता।

5. कीवी : विटामिन बी1, बी2, बी3, विटामिन सी और विटामिन के से भरपूर है कीवी। यह हृदय, दांत, किडनी और ब्रेन के लिए बहुत अच्छा है। यह हड्डिोयों के लिए भी बहुत लाभदायक है।

6. आम : फलों का राजा आम भला किसको नहीं पसंद। यह फल गर्मियों में खूब मिलता है। आम में विटामिन सी और आयरन काफी पाया जाता है। आपको बता दें कि आम गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत अच्छा है।

7. तरबूज : गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है तरबूज। गर्मियों के मौसम में इसका अधिक सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें सोडियम, पोटैशियम और विटामिन बी भी पाया जाता है।