गुड़ और दूध के फायदे

अकसर आपने अपने घर में मौजूद बड़े-बुढ़ों को खाना खाने के बाद मीठा खाते देखा होगा। मीठे में गुड़ होगा। यह बहुत कम लोग ही जानते हैं कि गुड़ ना सिर्फ स्वाद बल्कि साथ ही सेहत का भी खजाना है। इसको खाने से सिर्फ मुंह का स्वाद नहीं बदलता बल्कि इससे कई बीमारियों से मुक्ति भी पाई जा सकती है। दूध के साथ आपने अक्सर ही घर के बड़े लोगों को गुड़ का सेवन करते देखा तो होगा ही। वहीं कई लोगों को दूध के साथ गुड़ खाना पसंद नहीं होता है। आज जब आपको गुड़ के फायदे पता चलेंगे तो आप भी इसका सेवन करना शुरू कर देंगे। 

दूध के साथ गुड़ को खाना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। आइए बताते हैं इसके सेहतमंद फायदों के बारे में…

खून को करता शुद्ध :

जहां एक ओर गुड़ का सेवन करने से हमारा खून शुद्ध होता है वहीं दूसरी ओर दूध हमारे शरीर में ऊर्जा बनाएं रखता है। इसलिए हमें रोजाना रात का खाना खाने के बाद और सोने से पहले दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए।

पेट की बीमारी होती दूर:

दूध में गुड़ डालकर खाने से हमारी पाचन क्रिया से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है और साथ ही इसका सेवन करने से पेट में गैस नहीं बनता है।

जोड़ों का दर्द करता ठीक:

अगर आपको जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है तो हर रोज गुड़ का छोटा सा पीस अदरक के साथ मिलाकर रोजाना खाया करें और साथ ही गरम दूध पीया करें। ऐसा करने से आपको जोड़ो में दर्द नहीं रहेगा।

बाल और स्कीन रहते स्वस्थ:

रोजाना गुड़ का सेवन करने से आपके बाल अच्छे होते हैं और स्कीन भी मुलायम बनती है। वहीं अगर आप अपने चेहरे पर मुंहासे को लेकर परेशान हैं तो इसे खाने से वह भी ठीक हो जाएंगे।

पीरियड्स के दर्द से बचाता:

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के समय बेहद दर्द होता है, ऐसे में बचने के लिए गरम दूध में गुड़ डालकर कर जरूर पीना चाहिए। दर्द से जल्दी राहत मिलेगी।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लाभकारी:

डॉक्टर हमेशा प्रेग्नेंट (गर्भवती) महिलाओं को थकावट और कमजोरी को दूर करने से लिए गुड़ का सेवन करने की सलाह जरूर देते हैं। आपको बता दें कि अगर प्रेग्नेंट (गर्भवती) महिला हर रोज गुड़ खाती है तो उन्हें एनीमिया नहीं होता।

मांसपेशियों को बनाता मजबूत :

आप हर रोज एक ग्लास दूध में गुड़ डाल कर पीया करें इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होगी।

अस्थमा पेशेंट के लिए फायदेमंद :

अगर आप को अस्थमा की दिक्कत है तो घर में गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर खाया करें। यही नहीं इसके बाद एक ग्लास गरम दूध का सेवन भी करें

मोटापा को करता दूर :

मोटापे से परेशान लोगों के लिए गुड़ खाना बेस्ट माना जाता है। जी हां, मोटापे से बचने के लिए गुड़ को शक्कर की जगह दूध या चाय में डाल कर पीया करें। इस टिप्स को आजमा कर देखिए आपका फिगर जल्द ही स्लीम और ट्रीम हो जाएगा।