हाथ की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम

ऐसा देखा गया है कि जब आप शरीर के कुछ हिस्से को पतला करना चाहते हैं, तो आपको बहुत ही मुश्किल होती है। हाथ भी उन्हीं हिस्सों में एक है। पूरी बॉडी में हाथ एक ऐसा हिस्सा है जिससे कई तरह का काम लिया जाता है। इसलिए इसे मजबूत करना और इसकी चर्बी को कम करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

पेट की चर्बी की तरह हाथ की चर्बी भी लोगों को बहुत ही परेशान करती है। कई बार यह चर्बी इतनी ज्यादा होती है कि लोग इसे घटाने को लेकर परेशान रहते हैं। हालांकि कई लोग हाथ की चर्बी को घटाने के लिए व्यायाम करते हैं, लेकिन व्यायाम कौन सा करना है उन्हें पता नहीं है। ऐसे में हम आपको बताएंगे हाथ की चर्बी को कम करने वाले व्यायाम के बारे में…

हाथ की चर्बी कम करने के लिए व्यामयाम

हाथ की चर्बी कम करने के लिए पुश अप

शरीर को सही आकार देने और उसे मजबूत बनाने के लिए पुश अप वर्कआउट सबसे लाजवाब तरीका है। पुश अप से न केवल कंधे और पीठ की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है बल्कि यह हाथों में मांसपेशियों की टोन बढ़ा सकती है और हाथ की चर्बी कम कर सकती है।

पुल-अप

पुल-अप एक्सरसाइज शरीर को आकर्षक व मजबूत बनाने के लिए अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। यह हाथ के लिए बहुत ही अच्छा एक्सरसाइज है। इससे हाथ तो मजबूत होता ही है साथ ही बहुत जल्दी इसकी चर्बी भी कम होती है।

पेट की चर्बी को कम करने के लिए योगासन

ट्राइसेप किकबैक

ट्राइसेप किकबैक एक ऐसा आसन है जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यदि अपने बाजुओं को आकर्षित करना है और उसके फैट को कम करना है, तो नियमित रूप से ट्राइसेप किकबैक का व्यायाम की कीजिए।

हाथ की चर्बी कम करने के लिए बटरफ्लाई एक्सरसाइज

बटरफ्लाई एक्सरसाइज़ जिसे हम तितली वाली एक्सरसाइज भी कहते हैं। यह बहुत आसान व्यायाम हैं और इसे घर पर बिना किसी मशीन के किया जा सकता है। इससे न केवल हाथ टोन होते हैं, बल्कि आपके पूरे शरीर की चर्बी भी कम होती है। एक्सरसाइज करने के लिये सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को सामने सीधा कर लें। अब अपने हाथों को कंधों तक लाएं हथेलियां जमीन की तरफ कर लें। इसके बाद हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और एंटीक्लॉक वाइज़ घुमाएं। इसी तरह अब विपरीत दिशा में (क्लॉक वाइज़) फिर से इसे दोहराएं।

डिप्स

बाजू या हाथ की चर्बी को कम करने के लिए सर्वोत्तम तरीकों में से एक है डिप्स। इससे हाथ तो मजबूत होते ही हैं साथ ही कंधे भी मजबूत होते हैं।

हाथ की चर्बी कम करना है तो कीजिए कार्डियोवास्कुलर व्यायाम

शरीर के वजन में कमी, रक्तचाप में कमी, खराब (एलडीएल और कुल) कोलेस्ट्रॉल में कमी, अच्छे (एचडीएल) कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि और इंसुलिन संवेदनशीलता में वृद्धि ये कुछ ऐसे फायदे हैं, जो कार्डियोवास्कुलर व्यायाम करने से मिलते हैं। कार्डियोवस्कुलर व्यायाम करने से हाथ की चर्बी कम होती है।

अल्टरनेट हैमर कर्ल

यह एक बहुत ही लोकप्रिय व्यायाम है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और इसके बाद रीढ़ की हड्‌डी को पूरी तरह सीधी कर लें। इसके बाद अपने दोनों हाथों में डंबल्स को भीतर की ओर पकड़ लें। अब अपने दाएं हाथ को छाती तक ऊपर लाएं और फिर धीरे से नीचे लाएं। इसी प्रक्रिया को बाएं हाथ से भी दोहराएं।