कसावा के फायदे और नुकसान

कसावा विकासशील देशों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। यह कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और प्रतिरोधी स्टार्च प्रदान करता है, जिनमें स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कसावा के खतरनाक प्रभाव भी हैं, खासकर अगर यह कच्चा या बड़ी मात्रा में लिया जाता है। आइए जानते हैं कसावा के फायदे और नुकसान के बारे में।

कसावा के फायदे

वजन को कम करे कसावा

ज्यादा वजन कई बीमारियों की जड़ है, यह सभी जानते है। लेकिन इससे मुक्ति पाना इतना आसान भी नहीं होता। उन सभी लोगों के लिए कसावा बहुत महत्वपूर्ण है जो वर्षों से जमा हुए अतिरिक्त चर्बी को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। कसावा में उच्च फाइबर सामग्री आपके वजन को कम करने में मदद करती हैं।

डायरिया के लिए कसावा

दिन में यदि तीन से अधिक बार पानी के साथ पतला दस्त हो रहा हैं तो यह डायरिया का संकेत हो सकते हैं। यदि आप डायरिया की समस्या से परेशान है, तो कसावा के कई टुकड़े ले सकते हैं और इसे पानी में उबाल लें। कमरे के तापमान पर आने की प्रतीक्षा करें। इस तरल को दिन में दो बार पीने से अंतर महसूस होता है।

मांसपेशियों को मजबूत करे कसावा

बॉडी में मजबूती बनाए रखने में मांसपेशियों की बड़ी भूमिका निभाती हैं और इनके बिगड़ने की स्थिति में पूरा बॉडी नाकाम हो जाता है। यदि आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, तो कसावा का आटा निश्चित रूप से आपके दूबले मांसपेशियों के निर्माण करने में मदद करेगा। इसमें प्रोटीन होता है जो आपकी मांसपेशियों को स्वस्थ्य रखता है और ऊतकों को पोषण देता है।

सिरदर्द में लाभदायक कसावा

सिरदर्द के कई वजह होते हैं, हालांकि ज़्यादातर सिरदर्द किसी गंभीर बीमारी की वजह से नहीं होते। हम में से ज्यादातर सिरदर्द से पीड़ित हैं, और कुछ के लिए, यही दर्द असहनीय हो सकता है। लेकिन आप कसावा की मदद से इसका इलाज कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल 60 ग्राम कसावा की जड़ें या पत्तियों को लेकर दो घंटों के लिए पानी में भिगो दीजिए। एक ब्लेंडर का उपयोग करके ताजा रस बनाओ और फिर दिन में दो बार इसे पीएं।

पाचन शक्ति को दुरुस्त करे कसावा

जब पाचन क्रिया कमजोर हो जाए तो खाया पिया अच्छे से पचता नहीं है और बॉडी को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलता। कसावा में फाइबर होता हैं, जो पानी में घुलनशील नहीं होते हैं। यह आपके आंतों में प्रवेश कर विषाक्त पदार्थों के अवशोषण में मदद करता है। इस तरह, यह आपके पाचन शक्ति में सुधार लाता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करे कसावा

फॉलेट और विटामिन सी से भरपूर कसावा के पत्ते शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम के लिए बहुत अच्छा है। विटामिन सी वायरस और बैक्टीरिया पर हमला करके प्रतिरक्षा प्रणाली में मदद करता है। फोलेट हमारे शरीर में कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है, जिससे जीवन के लिए जेनेटिक मटेरियल बनाने और डीएनए म्यूटेशन को रोकने में मदद करता है। यह हड्डियों को स्वस्थ्य भी रखता है। यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो शरीर में मुक्त कणों को नष्ट करता है।

एनर्जी को बढ़ाए कासावा

कभी कभी ऐसा होता है की लगातार काम करने से हमारे शरीर का एनर्जी लेवल काफी कम हो जाता है, जिसके कारण हमारे शरीर को थकान महसूस होने लगती है। चूंकि कासावा का आटा कार्बोहाइड्रेट में उच्च है, इसलिए यह ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, जब आप अपने भोजन में कसावा के आटे को को शामिल करते हैं, तो आपका मस्तिष्क अधिक कुशलता से काम करना शुरू कर देगा।

चोट लगने पर

कसावा के पत्ते चोट और घावों में बेहतरीन उपचार के तौर पर काम करते हैं। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व हैं जो जल्दी चोटों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

कसावा के नुकसान