चक्कर आने पर अपनाएं घरेलू उपचार

चक्कर एक ऐसी समस्या है जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। ज्यादातर परेशानी उन लोगों को होती है जिनकी डाइट या लाइफस्टाइल सही नहीं रहती या उनके परिवार में किसी को यह बीमारी है। आज हम इस लेख में चक्कर आने पर घरेलू उपचार के बारे में बात करेंगे।

चक्कर आने पर अपनाएं घरेलू उपचार – Chakkar ke gharelu upchar hindi

#1 तुलसी का सेवन

तुलसी एक मानी हुई औषधि है जो अपने चमत्कारिक गुणों की वजह से आयुर्वेदिक की दुनिया में एक बड़ा नाम है। सिरदर्द, सर्दी-खांसी से लेकर कई बड़ी और भयंकर बीमारियों में भी एक कारगर औषधि के रूप में काम करता है। चक्कर आने की समस्या में भी यह एक बहुत ही उपयोगी पौधा है। इसके 15 से 20 पत्ते पीसकर शहद में मिलाकर चाटने से चक्कर आने की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

#2 अदरक की चाय भी है फायदेमंद

अदरक में कैल्शियम, आयरन, आयोडीन, क्लो‍रीन व विटामिन सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर अदरक वाली चाय हमें केवल अच्छी ही नहीं लगती, बल्कि सर्दियों में होने वाली की तरह की परेशानियों से भी निजात दिलाने में मदद करती है। अगर आपको चक्कर आने की समस्या है तो आप अदरक की चाय का सेवन कीजिए। आपकी परेशानी कम हो जाएगी।

#3 चक्कर में आंवला भी है कारगर

आंवला एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। आयुर्वेद में इसे अमृत फल के नाम जाना जाता है। यह न केवल पेट के रोगों के लिए है बहुत फायदेमंद है बल्कि इसका नियमित सेवन से बड़े-बड़े रोगों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा चक्कर आने की स्थिति में भी यह बहुत ही कारगर है। इसके लिए आप सूखा आंवला पीस कर चूर्ण बनाएं। फिर 10 ग्राम आंवला चूर्ण को 10 ग्राम धनिया पावडर के साथ मिला कर 1 गिलास पानी में मिलाकर उसे छान लें। फिर उसका सेवन कीजिए बहुत ही आराम मिलेगा।

#4 नारियल पानी का सेवन

नारियल पानी के गुणों को देखकर गर्मी में इसकी मांग बढ़ जाती है। यह न पेट को ठंडक देने का काम करता है बल्कि आपके चेहरे पर ग्लो भी लाता है। इसका नियमित सेवन से चक्कर आने की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

#5 खरबूजा

एक ऐसा फल है जिसमें 90 फीसदी पानी होता है। इसका सेवन गर्मियों में ज्यादा किया जाता हैं तथा यह बॉडी के लिए फाइबर का काम करत है। जिस तरह खरबूजा फायदेमंद है उसी तरह इसका बीज भी बहुत फायदेमंद है। इसके बीज को गाय के घी में भुनकर पीस लें। रोज सुबह-शाम सेवन कीजिए बहुत ही फायदा मिलेगा। खरबूजा खाने के फायदे और नुकसान

#6 पानी का सेवन

शरीर में पानी की कमी हो तो बहुत तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, पेट की समस्याएं आदि। यदि चक्कर की समस्या है तो आपको पानी का नियमित सेवन करना चाहिए।

पानी पीने के नियम

#7 योग और प्राणायाम

नियमित रूप से योग और प्राणायाम करने से आप कई बीमारियों को कंट्रोल में कर सकते हो। अगर आपको चक्कर आता है तो आप हल्के व्यायाम कीजिए और रोज सुबह उठकर अनुलोम विलोम प्राणायाम करें।

चक्कर आने पर – क्या न करें

1. यदि आपको चक्कपर आने की तकलीफ है तो आप कोशिश कीजिए चाय और कॉफी का कम सेवन करें।
2. इसके अलावा आप तले हुए मसालेदार भोजन का कम सेवन कीजिए।
3. अपनी डाइट से फास्ट फूड को हटाकर ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन कीजिए।