जीभ पर जमी सफेद परत को हटाने के घरेलू उपाय

जीभ शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशियों में से एक है इससे हमें स्वाद को पता करने और भोजन को निगलने में मदद मिलती है। इसका रंग गुलाबी होता है, लेकिन समय के साथ जीभ पर सफेद परत भी जम जाती है, जो देखने में बहुत ही खराब लगता है। आइए जानते हैं इसे हटाने के लिए घरेलू उपायों के बारे में…

जीभ पर जमी सफेद परत को हटाने के घरेलू उपाय

एलोवेरा

अपने इंफ्लेमेटरी और चिकित्सीय गुणों के कारण एलोवेरा मौखिक समस्याओं के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। एक रोगाणुरोधी होने के नाते, यह उन जीवाणुओं को भी मारता है, जो जीभ पर जमी सफेद परत और मूंह से बदबू के लिए कारण बनते हैं।

एलोवेरा से जीभ पर जमी सफेद परत हटाने के लिए –

अपने मुंह में 1 चम्मच एलोवेरा का रस डालें। कुछ मिनट के लिए इसे चारों ओर हिलाएं और फिर इसे बाहर थूक दें। दो सप्ताह के लिए रोजाना इस उपाय को दोहराएं।

नमक

जीभ पर जमी सफेद परत हटाने के लिए नमक एक बहुत ही उपयोगी उपचार है। नमक में ऐसे गुण है कि वह जीभ में जमी गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटाने का काम करेगा। इसके अलावा, इसकी एंटीसेप्टिक प्रोपर्टी बैक्टीरिया को मारने में मदद करेगी जिससे मुंह से खराब सांस निकलती है।

नमक से जीभ पर जमी सफेद परत हटाने के लिए –

1. अपनी सफेद जीभ पर कुछ नमक छिड़कें और एक मिनट के लिए टूथब्रश के साथ धीरे से साफ करें। फिर गर्म पानी से अच्छी तरह से कुल्ला करके दो बार और दोहराएं।
2. एक अन्य तरीका यह है कि गर्म पानी के गिलास में 1 चम्मच नमक मिलाएं। इस नमक पानी के साथ अच्छी तरह से कुल्ला करें और फिर इसे बाहर थूक दें। एक दिन में कई बार दोहराएं जब तक कि आप परिणाम से संतुष्ट न हों।

वेजिटेबल ग्लिसरीन

जीभ पर जमी सफेद परत हटाने के लिए एक अन्य लोकप्रिय परीक्षण वाला घरेलू उपाय वेजिटेबल ग्लिसरीन है। यह विशेष रूप से प्रभावी है, जब समस्या शुष्क मुंह के कारण होती है। इसके अलावा यह खराब सांस से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकता है। वेजिटेबल ग्लिसरीन दुकानों में आसानी से उपलब्ध है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के उपाय – डाइट में लें ये आहार

वेजिटेबल ग्लिसरीन से जीभ पर जमी सफेद परत हटाने के लिए –

अपनी जीभ पर थोड़ा वेजिटेबल ग्लिसरीन डालें। हल्के से अपनी जीभ को नरम ब्रश टूथब्रश के साथ ब्रश करें। फिर गर्म पानी के साथ अपने मुंह को अच्छी तरह कुल्ला करें। जब तक आपकी जीभ अपने प्राकृतिक गुलाबी रंग में नहीं लौटती, तब तक आप इसे रोजाना कीजिए।

ऑइल पुलिंग

ऑइल पुलिंग आयुर्वेदिक में किया जाने वाला पुराना अभ्यास है। यह जीभ पर जमी सफेद परत हटाने के लिए एक शानदार तरीका है। इसके अलावा ऑइल पुलिंग से मुंह के छाले को खत्म करने में मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।

ऑइल पुलिंग से जीभ पर जमी सफेद परत हटाने के लिए

सुबह अपने दांतों को ब्रश करने से पहले, अपने मुंह में नारियल तेल का 1 बड़ा चमचा डाल लें। अब इसे अपने मुंह में चारों ओर, दाँत के बीच और जीभ के नीचे घुमाएं। 15 मिनट तक या जब तक तेल रंग में दूधिया न हो जाए। फिर इसे बाहर फेंक दें और गर्म पानी के साथ कुल्ला कर लें। इस बात का ध्यान दीजिए कि तेल से गरारे नहीं करना है।

प्रोबायोटिक्स

कैंडिडा फंगस के विकास के कारण प्रोबायोटिक्स जीभ पर जमी सफेद परत हटाने के लिए एक अच्छा उपाय है। प्रोबायोटिक्स में एल. एसिडोफिलस और बी. लैक्टिस मौजूद होता है, जो मुंह में बैक्टीरिया और फंगस के विकास को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

प्रोबायोटिक्स से जीभ पर जमी सफेद परत हटाने के लिए

थोड़ा पानी के साथ एक प्रोबायोटिक्स कैप्सूल के पाउडर को मिलाएं। सामान्य रूप से अपने दांतों को ब्रश करें और फिर इसका प्रयोग आप माउथावॉश के रूप में करें। उसके बाद इसे बाहर फेक दीजिए और एक एक गिलास पानी पी लीजिए।