मनुका शहद के फायदे

मनुका शहद, जिसे न्यूजीलैंड में मधुमक्खियों द्वारा उत्पादित किया जाता है। यह दुनिया में शहद के सबसे अद्वितीय और फायदेमंद रूपों में से एक है। आज हम मनुका शहद के फायदों के बारे में बात करेंगे।

मनुका शहद में एंटीवायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह गले और पाचन रोगों को ठीक करने में बहुत ही गुणकारी है। ऐतिहासिक रूप से इस शहद का प्रयोग औषधीय उद्देश्यों के लिए हजारों वर्षों से किया जाता रहा है।

नींद को बढ़ावा दे मनुका हनी

नींद की कमी से कई तरह के स्वास्थ्य विकार जन्म लेते हैं। जैसे दिल की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक और गठिया आदि। लेकिन शहद की वजह से इन स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी मदद मिली है।

मनुका हनी गहरी नींद को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह नींद के दौरान आवश्यक शारीरिक कार्यों के लिए धीरे-धीरे ग्लाइकोजन जारी करता है। सोते समय दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर से मेलाटोनिन रिलीज करने में मदद मिलती है, जो गहरी नींद के लिए जरूरी है।

त्वचा के लिए फायदेमंद है मनुका शहद

मनुका शहद में इलीक्सिर प्रभाव होता है जो ऊर्जा को बढ़ाता है और आपकी जीवन की गुणवत्ता को बेहतर करता है। यह त्वचा को टोन और बनावट को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। एक्सफोलिएट और त्वचा में मुक्त कणों से लड़ने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

मुंहासे से लड़े मुनका शहद

मुंहासे आमतौर पर हार्मोनल परिवर्तनों के कारण होता है। लेकिन यह समस्या खराब आहार, तनाव, और बैक्टीरिया के विकास की वजह से भी हो सकता है। मनुका शहद की एंटी माइक्रोबियल मुंहासे से लड़ने के लिए जानी जाती है।

मनुका शहद आपकी त्वचा को बैक्टीरिया से मुक्त रखने में मदद कर सकता है, जो मुंहासे उपचार प्रक्रिया को तेज कर सकता है। इसके अलावा, इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे से जुड़ी सूजन को कम कर सकता है।

पाचन लक्षणों में सुधार करे

इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (आईबीएस) एक आम पाचन विकार है। इसके संबंधित लक्षणों में कब्ज, दस्त, पेट दर्द और अनियमित बाउल मूवमेंट शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि शोधकर्ताओं ने पाया है कि नियमित रूप से मनुका शहद का सेवन करने से इन लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। – पाचन शक्ति बढ़ाने के तरीके

गैस्ट्रिक अल्सर को रोकने में मदद करें

पेट अल्सर व्यक्ति को प्रभावित करने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक है। एच. पाइलोरी एक सामान्य प्रकार का बैक्टीरिया है जो अधिकांश गैस्ट्रिक अल्सर के लिए कारण बनती है। गैस्ट्रिक अल्सर अत्यधिक शराब के सेवन क़ा कारण भी हो सकता है। शोध से पता चलता है कि मनुका शहद गैस्ट्रिक अल्सर के इलाज में मदद कर सकता है।

गले की समस्या को दूर करे मनुका शहद

यदि आप गले की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको मनुका शहद कुछ राहत प्रदान करने में मदद कर सकता है। इसकी एंटीवायरल और जीवाणुरोधी गुण गले के सूजन को कम करने सहायता करती है। मनुका शहद न केवल हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ता है बल्कि यह एक सूथिंग प्रभाव के लिए गले की आंतरिक परत को भी कोट करता है।

मौखिक स्वच्छता को बनाए रखे मनुका शहद

दांत की सड़न से बचने और अपने मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए, मौखिक बैक्टीरिया को खत्म करना महत्वपूर्ण है जो प्लाक गठन का कारण बन सकते हैं। अध्ययनों ने मनुका शहद को प्लाक गठन, मसूड़े के सूजन और दांत के सड़न से जुड़े हानिकारक मौखिक बैक्टीरिया से लड़ने के लिए एक उपचार के तौर पर देखा है।

जर्नल इंट एकैड प्रीडोंटल में प्रकाशित एक अध्ययन के दौरान दांतों की समस्या से पीड़ित कुछ लोगों को शहद को चूइंग-गम के रूप में चबाने के लिए दिया गया और अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि उन्हें दांतों की समस्या में आराम मिला था। – मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए परहेज