शरीर की सूजन के कारण और उपाय

शरीर में सूजन होना कोई गंभीर बात नहीं होती बल्कि यह एक साधारण सी बात होती हैं। शरीर में सूजन किसी प्रकार के अंदरूनी घाव या शारीरिक अंग में होने दर्द के कारण भी सूजन आ सकती है। सूजन को मेडिकल चिकित्सा की भाषा में इसे एडेमा कहा जाता है। कई बार सूजन कुछ समय के बाद खुद ही सही हो जाती है। लेकिन कई बार बहुत अधिक समय तक गंभीर रूप से रहती है।

जब आपके शरीर में सूजन कुछ लंबे समय तक रहे, तब आपको बिना देरी किए उसे चिकित्सा के साथ परामर्श करना चाहिए। सूजन हमारे शरीर के विभिन्न अंगों जैसे चेहरा, हाथ, पैर, हथेली, पैरों के पंजे इनमें से कहीं भी पाई जा सकती है। ऐसे में हमें सूजन के कारण का पता होना चाहिए। जिससे हम अपने शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते है, शरीर की सूजन को कम करने के घरेलू उपाय के बारे में।

सूजन के कारण

शरीर की सूजन को कम करने के घरेलू उपाय

सूजन कम करने के लिए पानी का अधिक सेवन

अपने शरीर को सही से निर्जलीकरण करने के लिए दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। क्योंकि इससे आपका शरीर युवा रहता है। पानी का सेवन करने से शरीर में ऑक्सीजन और रक्त की आपूर्ति होने लगती है। जब हम पानी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तब हमारे शरीर में सूजन कम होने लगती है।

बर्फ और गर्म पानी से सेक

शरीर की सूजन को कम करने के लिए सूजन वाली जगह पर बर्फ या गर्म पानी से सेंक करना चाहिए। इससे आपकी सूजन के साथ-साथ दर्द भी कम हो जाएगा। इसमें सूजन का कारण पता होना चाहिए। अगर आपको एलर्जी है, तो आपको बर्फ लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी शारीरिक त्वचा को ठंडक मिलती है तथा सूजन भी तुरंत कम होने लगती है। लेकिन अगर आपको चोट गिरने से लगी हुई है तब आपको गर्म पानी से सेंक देना चाहिए। क्योंकि उस समय गर्म पानी का सेंक फायदेमंद होता है।

नमक का उपयोग

हाथों पैरों की सूजन को कम करने के लिए नमक बहुत ही उपयोगी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए गुनगुने पानी में दो चम्मच नमक के डालिए और उस पानी में अपने हाथों और पैरों को कम से कम 15 मिनट तक रखें। नमक वाले पानी का उपयोग करने से सूजन कम होने लगता है।

भोजन में नमक की मात्रा कम लें

शरीर में सूजन का एक मुख्य कारण होता है नमक का अत्यधिक उपयोग करना। इसलिए अपने भोजन में नमक की मात्रा कम रखनी चाहिए। नमक में सोडियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। तैयार किये गये खाद्य पदार्थ में या चीज में सोडियम की मात्रा अधिक होने के कारण यह आपके शरीर में विषैला साबित हो सकता है। जिसके कारण यह सूजन का कारण बनता है।

हाथों पैरों का व्यायाम करना

शारीरिक सूजन को कम करने के लिए हाथों पैरों में हलचल का होना भी लाभकारी होता है। थोड़ा व्यायाम करने से या थोड़ा चलने से सूजन और दर्द से आपको राहत मिलती है।

आराम करें

अगर आपकी सूजन का कारण चोट है तब आपको तकिये का सहारा लेकर पलंग पर लेट जाना चाहिए। जहाँ पर आपको चोट लगी है उसे थोड़ी ऊंचाई पर रखें। जिससे आपकी दर्द और सूजन कम हो जाए। इस प्रकार करने से प्रभावित क्षेत्र से द्रव पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।