हेल्थ टिप्स हिन्दी

शरीर की सूजन के कारण और उपाय

शरीर की सूजन के कारण और घरेलू उपाय जाने विस्तार में ताकि आप रहें स्वस्थ और रखें अपनी सेहत का ख़याल, body inflammation reasons and home remedies in hindi

शरीर में सूजन होना कोई गंभीर बात नहीं होती बल्कि यह एक साधारण सी बात होती हैं। शरीर में सूजन किसी प्रकार के अंदरूनी घाव या शारीरिक अंग में होने दर्द के कारण भी सूजन आ सकती है। सूजन को मेडिकल चिकित्सा की भाषा में इसे एडेमा कहा जाता है। कई बार सूजन कुछ समय के बाद खुद ही सही हो जाती है। लेकिन कई बार बहुत अधिक समय तक गंभीर रूप से रहती है।

जब आपके शरीर में सूजन कुछ लंबे समय तक रहे, तब आपको बिना देरी किए उसे चिकित्सा के साथ परामर्श करना चाहिए। सूजन हमारे शरीर के विभिन्न अंगों जैसे चेहरा, हाथ, पैर, हथेली, पैरों के पंजे इनमें से कहीं भी पाई जा सकती है। ऐसे में हमें सूजन के कारण का पता होना चाहिए। जिससे हम अपने शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते है, शरीर की सूजन को कम करने के घरेलू उपाय के बारे में।

सूजन के कारण

  • शरीर के किसी अंग में संक्रमण होना
  • शरीर में जरूरत से अधिक पानी की मात्रा होना
  • किडनी या लिवर का कमजोर होना
  • असंतुलित आहार का सेवन
  • किसी कीड़े के काटने से
  • नमकीन पदार्थ का अत्याधिक सेवन करने से
  • गर्भावस्था के दौरान
  • अधिक समय तक एक स्थान पर खड़े रहने से।

शरीर की सूजन को कम करने के घरेलू उपाय

सूजन कम करने के लिए पानी का अधिक सेवन

सूजन कम करने के लिए पानी का अधिक सेवन

अपने शरीर को सही से निर्जलीकरण करने के लिए दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। क्योंकि इससे आपका शरीर युवा रहता है। पानी का सेवन करने से शरीर में ऑक्सीजन और रक्त की आपूर्ति होने लगती है। जब हम पानी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तब हमारे शरीर में सूजन कम होने लगती है।

बर्फ और गर्म पानी से सेक

शरीर की सूजन को कम करने के लिए सूजन वाली जगह पर बर्फ या गर्म पानी से सेंक करना चाहिए। इससे आपकी सूजन के साथ-साथ दर्द भी कम हो जाएगा। इसमें सूजन का कारण पता होना चाहिए। अगर आपको एलर्जी है, तो आपको बर्फ लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी शारीरिक त्वचा को ठंडक मिलती है तथा सूजन भी तुरंत कम होने लगती है। लेकिन अगर आपको चोट गिरने से लगी हुई है तब आपको गर्म पानी से सेंक देना चाहिए। क्योंकि उस समय गर्म पानी का सेंक फायदेमंद होता है।

नमक का उपयोग

हाथों पैरों की सूजन को कम करने के लिए नमक बहुत ही उपयोगी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए गुनगुने पानी में दो चम्मच नमक के डालिए और उस पानी में अपने हाथों और पैरों को कम से कम 15 मिनट तक रखें। नमक वाले पानी का उपयोग करने से सूजन कम होने लगता है।

भोजन में नमक की मात्रा कम लें

भोजन में नमक की मात्रा कम लें

शरीर में सूजन का एक मुख्य कारण होता है नमक का अत्यधिक उपयोग करना। इसलिए अपने भोजन में नमक की मात्रा कम रखनी चाहिए। नमक में सोडियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। तैयार किये गये खाद्य पदार्थ में या चीज में सोडियम की मात्रा अधिक होने के कारण यह आपके शरीर में विषैला साबित हो सकता है। जिसके कारण यह सूजन का कारण बनता है।

हाथों पैरों का व्यायाम करना

शारीरिक सूजन को कम करने के लिए हाथों पैरों में हलचल का होना भी लाभकारी होता है। थोड़ा व्यायाम करने से या थोड़ा चलने से सूजन और दर्द से आपको राहत मिलती है।

आराम करें

अगर आपकी सूजन का कारण चोट है तब आपको तकिये का सहारा लेकर पलंग पर लेट जाना चाहिए। जहाँ पर आपको चोट लगी है उसे थोड़ी ऊंचाई पर रखें। जिससे आपकी दर्द और सूजन कम हो जाए। इस प्रकार करने से प्रभावित क्षेत्र से द्रव पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment