घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

बीमारियों में अजवाइन कैसे खाना चाहिए

बीमारियों में अजवाइन कैसे खाना चाहिए

आपने आजवाइन का नाम तो सुन रखा होगा और इसके स्वाद से भी आप वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आप इसके फायदों से परिचित हैं। तो चलिए हम बताते हैं, दरअसल अजवाइन घरेलू औषधि से लेकर मसाले और आयुर्वेदिक दवाओं में बहुत ही इस्तेमाल होता है। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्किम यह आपको पेट से जुड़ी की बीमारि‍यों को भी दूर रखने में सहायता करता है।

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का दावा है कि अजवाइन पाचन शक्ति को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। यदि आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो अपचन के कारण पेट में दर्द या जलन की समस्या होने पर, यह समस्या को दूर कर देता है।

अजवाइन में फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए बहुत ही जरूरी है। अब आपके मन में यह सवाल तो जरूर उठता होगा कि अजवाइन कैसे खाना चाहिए?

इसे खाने के कई तरीके हैं। आप या तो इसे कच्चा चबा सकते हैं या फिर पानी या चाय में मिलाकर पी सकते हैं। आइए जानते हैं कि पेट की समस्या को दूर करने के लिए आप आजवाइन को किस तरह से खा सकते हैं।

पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए अजवाइन और हरड़ को बराबर मात्रा में पीस लें। हींग और सेंधा नमक स्वादानुसार मिलाकर चूरण बना कर किसी छोटी बोतल में भर लें। इस चूरण का एक छोटा चम्मच गर्म पानी के साथ लें। आपको फायदा मिलेगा। – पाचन शक्ति बढ़ाने के तरीके

इसके अलवा दोस्तों, 10 ग्राम पुदीने का चूर्ण, 10 ग्राम अजवाइन और 10 ग्राम कपूर एक साफ बोतल में डालकर धूप में रखें। तीनों चीजें गलकर पानी बन जाएंगी। इसकी 5-7 बूंदें बताशे के साथ खाने से मरोड़, पेट दर्द, जी मिचलाने जैसी समस्या में लाभ होगा।

क्या आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आप 10 ग्राम अजवायन, 10 ग्राम त्रिफला और 10 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर पीसकर चूरण बना लें। रोजाना इसमें से 3 से 5 ग्राम चूरण गुनगुने पानी के साथ लें, बहुत जल्द ही आराम होगा।

पेट के लिए आइए अजवाइन का एक और फायदा बताते हैं। एसिडिटी की समस्या होने पर एक गिलास गर्म पानी में एक-एक चम्मच जीरा और अजवाइन मिलाकर उबालें। थोड़ा ठंडा होने पर पिएं। इसके अलावा गर्म पानी के साथ सोंठ, अजवाइन और काला नमक मिलाकर खाने से आराम मिलता है।

पेट की समस्या के अलावा अजवाइन के और भी कई फायदे हैं –

1. यदि आप नियमित रूप से अजवाइन का पानी पीते हैं, तो दिल की बीमारी से निजात पा सकते हैं। अजवाइन दिल को और अच्छे से काम करने की शक्ति देता है। – महिलाओं में दिल की बीमारी के लक्षण

2. अजवाइन का पानी पीने से अस्थमा से लेकर सर्दी और कफ की शारीरिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट पीजिए काफी फायदा मिलेगा।

3. अजवाइन का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह किडनी स्टोन को ठीक कर सकता है। इसके अलावा किडनी की समस्या में यह दर्द को ठीक भी कर सकता है।

4. अजवाइन का पानी डायबिटीज के रोकथाम या नियंत्रित के लिए बहुत ही कारगर दवा है। इसे नियमित रूप से पीने से डायबिटीज होने का खतरा कम रहता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment