घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

पाचन को ठीक करने के 5 उपाय

खाना खाने के बाद ऐसी कौन सी चीज है, जो आपको बहुत ही दिक्क्त देती है। आपके मन में यही विचार आ रहा होगा कि पाचन ही एक ऐसी चीज है जिसकी वजह से आप सुबह-शाम परेशान रहते हैं।

पाचन एक सामान्य सी समस्या है जिसे ज्यादातर लोग इग्नोर करते हैं। लेकिन यदि आप इसे इग्नोर करते हैं, तो कई तरह की समस्या उत्पन हो सकती है जैसे, दस्त, कब्ज, इरीटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), सूजन आंत्र रोग (IBD), पेट में ऐंठन, गैस और मतली। ये बीमारी न हो इसलिए आइए जानते हैं, पाचन को कैसे ठीक किया जाए।

फाइबर से भरपूर आहार

फाइबर से भरपूर आहार

फाइबर पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां आपको दोनों प्रकार के फाइबर, घुलनशील फाइबर और अघुलनशील फाइबर का सेवन करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये दोनों आपके पाचन तंत्र को विभिन्न तरीकों से मदद करता है।

फाइबर के अच्छे स्रोतों में फल, सब्जियां, गेहूं का चोकर, साबुत अनाज, जई का चोकर, नट, बीज और फलियां शामिल हैं। इसके अलावा आप प्रोसेस्ड या जंक फूड को खाने से बचें, क्योंकि यह पाचन को खराब करने का काम करता है।

अपने आप को रखें हाइड्रेट

पर्याप्त पानी पीना पाचन तंत्र को मजबूत और स्वस्थ्य रखने का बहुत ही अच्छा तरीका है। पानी पीकर आप पूरे दिन अपने आप को हाइड्रेटेड रखें। इसके अलावा आप अन्य तरल पदार्थ जैसे ताजे फलों का रस, नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन कीजिए।

शारीरिक व्यायाम कीजिए

शारीरिक व्यायाम कीजिए

आपका शरीर केवल बैठने के लिए नहीं बना है बल्कि कुछ शारीरिक श्रम या शारीरिक व्यायाम के लिए भी बना है, ताकि आप हेल्दी रह सको। आपको बता दें कि शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व्यायाम बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप या तो सैर कर सकते हो या फिर तैराकी और दौड़ भी लगा सकते हैं। अगर आपको साइलिक चलाने का शौक है, तो आप वह भी चला सकते हैं।

आप योग करके भी अपने आप फिट रख सकते हैं। यदि आप नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करते हैं, तो इससे आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में बहुत ही सहायता मिलेगी, जिससे पाचन संबंधी समस्याओं की संभावना कम किया जा सकता है।

अपने तनाव को कीजिए कम

अपने तनाव को कीजिए कम

सामान्य तौर पर, तनाव आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। तनाव पेट के अल्सर, दस्त, कब्ज और आईबीएस जैसे कई पाचन विकारों से जुड़ा हुआ है। हालांकि तनाव एक सामान्य सी बात है, लेकिन कुछ सांस लेने के व्यायाम, ध्यान या यहां तक कि योग से आप तनाव को कम कर सकते हैं। – मानसिक तनाव कैसे दूर करें

खाना चबाकर खाएं

पाचन को ठीक करने के लिए आप खाने को अच्छे तरीके से चबाकर खाएं। जब आप भोजन को अच्छी तरह से चबाकर खाते हैं, तो यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इससे खाना पचने में दिक्कत नहीं आती है। इसलिए अपने भोजन को ठीक से और धीरे-धीरे चबाएं। भोजन खत्म करने की जल्दी में न रहें क्योंकि इससे अपचन हो सकता है।

कुछ घरेलू उपाय अपनाएं

कुछ घरेलू उपाय अपनाएं

यदि आपको पाचन की समस्या है, तो आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। खाने को सही से पचाने के लिए खाने में सलाद का प्रयोग करें। सलाद में टमाटर, काला नमक और नींबू का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा अपचन होने पर अजवाइन, जीरा और काला नमक बराबर मात्रा में मिलाकर एक चम्मच पानी के साथ लेने से लाभ होगा। अजवाइन को पानी में उबाल कर उसका पानी पीने से भी पाचन तंत्र सही रहता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment