सुबह खाली पेट कीजिए ये 5 काम नहीं होंगे रोग

हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने के लिए आपको सुबह उठकर खाली पेट कुछ हेल्दी चीजें करनी शुरू कर देनी चाहिए। ये आपकी जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएंगी। इसके लिए न तो आपका ज्यादा पैसा लगेगा और न ही आपका ज्यादा समय जाएगा। आइए उन्हीं हेल्दी चीजों के बारे में जानते हैं।

खाली पेट पानी का सेवन करना

बहुत सी सेहत की समस्याओं का समाधान केवल पानी में छुपा हुआ है। सि‍र्फ पानी पीकर आप खुद को सेहतमंद और उर्जावान बनाए रख सकते हैं।

जब आप सुबह उठते हैं तो आपको एक से दो गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर को बहुत ही फायदा मिलता है। खाली पेट पानी पीने से किडनी सक्रिय हो जाती है, जो आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने के लिए जरूरी है। यह न केवल पाचन शक्ति में सुधार करती है बल्कि कब्ज की समस्या को भी दूर करती है। – सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे

खाली पेट फल का सेवन

फल खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी गुणकारी होते हैं। इनमें पाए जाने वाले पौष्टिक गुण शरीर को मजूबत और स्वस्थ रखने का काम करते हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि दिन की शुरुआत यदि फल खाकर किया जाए तो यह आपके शरीर के लिए बुरा हो सकता है, लेकिन वास्तव में यह विपरीत है।

कुछ फलों को छोड़कर यदि आप नियमित रूप से खाली पेट फल का सेवन करते हैं तो इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है तथा यह ऊर्जा और शरीर को शुद्ध करने में मदद करते हैं। फलों में बहुत सारे पानी होते हैं। सुबह में अपने आप को हाइड्रेट करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।

खाली पेट नियमित रूप से करें योगा

सुबह उठने के साथ खाली पेट आपको योगा करना चाहिए। यह आपके शरीर को बहुत ही फायदा पहुंचाता है। सरल योग करना सबसे अच्छा है जिसमें बहुत सारे शारीरिक प्रयासों की आवश्यकता नहीं होती है।

योग पुरानी पीड़ा, जैसे पीठ के निचले हिस्से में दर्द, गठिया, सिरदर्द कम कर सकता है| आप योग का आनंद लेने के अलावा अपने दिमाग को शांत करने के लिए आप मेडिटेशन को भी चुन सकते हैं। – सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए

स्ट्रेच करना

सुबह उठने के साथ खाली पेट आपको स्टेचिंग भी करनी चाहिए। विशेषज्ञ भी व्यायाम से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग की सलाह देते हैं। स्ट्रेचिंग से शरीर की सारी अकड़न खत्म हो जाती है। यह आपकी मांसपेशियों को ढीला करने और दिन के दौरान मांसपेशी दर्द को रोकने के लिए मदद करेगा।

कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम

कार्डियोवस्कुलर हार्ट डिजीज एक गंभीर समस्या है, जो अनेक प्रकार के हृदय बीमारियों का कारण बनती है। कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम खाली पेट करना एक स्वस्थ गतिविधि है।

जब आप सुबह उठते हैं तो चलना या हल्का जॉगिंग आपके शरीर के लिए अच्छा है। यह आपको गर्म करने में मदद करता है, ऊर्जा रिलीज करता है और वसा को बर्न करता है। आप इसे दैनिक रूप से या हर दूसरे दिन बहुत थके हुए बिना कर सकते हैं।