वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट

बढ़ता वजन एक बहुत ही बड़ी समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। मोटापे से न केलव शरीर अस्वस्थ दिखता है बल्कि इससे हम कई तरह की बीमारियों के शिकार भी होते हैं। जिस तरह बढ़ता वजन हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं है उसी तरह वजन का कम होना भी हमें कुपोषण का शिकार बनाता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से इसे भी हम ठीक नहीं मानते। इस लेख के जरिए हम आपको वजन बढ़ाने के लिए डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं।

वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट – Vajan badhane ke liye diet chart in hindi

1. सुबह का नाश्ता ( सुबह 8 से 9 बजे तक )

दो-तीन अंडे, दो टोस्ट, एक गिलास का दूध का सेवन कीजिए। यदि आप शाकाहारी हैं, तो दो भरवां पराठे और उसके कुछ देर बाद ताजे फल का जूस पीजिए।

2. नाश्ते के बाद ( 10 से 11 बजे तक )

एक फल के साथ कुछ ड्राई फ्रूट का सेवन कीजिए

3. दोपहर का लंच ( 12:30 बजे से 1:30 तक )

दो-तीन रोटी, सब्जी, एक कटोरी दाल, एक करोटी चावल और एक कटोरी दही को शामिल करें। यदि आप मांशाहारी हैं तो दही की जगह दो पीस चिकन या फिश का सेवन कर सकते हैं।

4. शाम का नाश्ता (5:30 से 6:30 बजे तक)

मक्खन के साथ वनस्पति सूप का सेवन कीजिए। आप मांसाहारी हैं तो चिकन सूप का सेवन कीजिए। आप पनीर के साथ शाकाहारी सैंडविच का भी सेवन कर सकते हैं। इसको भी वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट में शामिल जरूर करें।

5. रात का डिनर (रात 8:30 से 9:30 बजे के तक)

दो-तीन रोटी, सब्जी और एक कटोरी दाल का सेवन कीजिए। आप सब्जी को भी बदलकर खा सकते हैं। यदि आप मांसाहारी हैं तो रात के डिनर में दो पीस चिकन और फिश को भी शामिल करें।

6. सोने से पहले (रात 10:30 से 11 बजे के तक)

सोने से पहले आप एक गिलास दूध का सेवन कीजिए।

नोट: यह डाइट चार्ट आहार विशेषज्ञ और स्वास्थ्य प्रशिक्षक द्वारा बनाया गया है। वैसे आप अपने शरीर के हिसाब से अपना डाइट बढ़ा या घटा भी सकते हैं। अगर इसके बावजूद भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

जंक फूड फास्ट फूड का न करें सेवन

कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए फास्ट और जंक फूड का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि हाई केलोरी खाने से जल्दी वजन बढ़ेगा। आपका फास्ट और जंक फूड का सेवन करने वजन बढ़ेगा, लेकिन आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। दरअसल ऐसे फूड शुगर केलोरी और फैट के स्रोत हैं जो पौष्टिक नहीं होते और शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए किन-किन चीजों को अपने डाइट में शामिल करें

1. सबसे पहले खाने के समय का पूरा ध्यान देना होगा। आप क्या और कब खा रहे हैं इस बात पर भी ध्यान देना होगा।
2. वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में केलोरी को बढ़ाना होगा। जो भी हम खाते हैं उन सभी में केलोरी होता है, इसलिए केलोरी का सेवन करते समय उसकी पौष्टिकता पर जरूर ध्यान दें।
3. केवल कैलोरी आपके शरीर के वजन को नहीं बढ़ाती बल्कि अपने आहार में सही मात्रा में प्रोटीन शामिल करने की भी आवश्यकता है। प्रोटीन के फायदे
4. दालों, अनाज, फल, सब्जियां, रोटी, चावल, सूखे फल, दूध और उससे बने उत्पाद और नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। यदि आप मांसाहारी हैं तो आप अंडे, चिकन और फिश को भी अपने डाइट चार्ट में शामिल कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन और केलोरी ज्यादा होती हैं।
5. इन सबके अलावा आप नियमित रूप से व्यायाम कीजिए। व्यायाम से शरीर के मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलेगी। इस बात का ध्यान दीजिए कि व्यायाम आप किसी ट्रेनर की सलाह से करें।