वजन बढाने वाले कैलोरी वाले आहार

लंबे समय तक भोजन के समय में अंतराल, कम भोजन का सेवन करना और अधिक मेहनत करना वजन कम होने के कारणों में से एक है। इसके अन्य कारण लंबी बीमारी, टीबी, कैंसर, हार्मोनल असंतुलन और एनोरेक्सिया नर्वोसा जैसी बीमारियों के कारण हो सकता है। वजन में बराबर और धीमी वृद्दि की हमेशा सलाह दी जाती है। आपको हमेशा अपना वजन अपनी उम्र, लिंग और ऊंचाई के अनुसार बना कर रखना चाहिए। अगर आपका वजन कम है और दूसरे के सामने हंसी का कारण बनते हैं। आपको निराश नहीं होना बल्कि कुछ ऐसे खाद्य लेने चाहिए, जिससे आप अपने वजन को बढ़ा सकें।

कुछ ऐसे उच्च कैलोरी प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और स्वस्थ फैट वाले भोजन होते हैं, जो आप के वजन को बढ़ाने में मदद करते हैं। बाजारों में मिलने वाले वजन बढ़ाने के पदार्थों से जितना हो सकें बच कर रहना चाहिए और हमारे द्वारा बताएंगे खाद्य पदार्थों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। आइये जानते हैं वजन बढाने वाले कैलोरी आहार के बारे में।

वजन बढाने वाले कैलोरी आहार – Weight Gaining Foods

मूंगफली का मक्खन

आप नमकीन किस्म की मूंगफली के मक्खन का प्रयोग करें। दो चम्मच मूंगफली के मक्खन में 192 कैलोरी होती है। यह आपको केवल ब्रेड से प्राप्त नहीं होती। परन्तु कैलोरी प्राप्त करने के लिए भी आप ठंडे और मिल्कशेक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नाश्ते में आनाज

अपने सामान्य आहार के मुकाबले में दस से बीस ग्राम अधिक नाश्ता खाने से आप अपने वजन को तेजी से बढ़ा सकते हो। अधिकांश अनाज में बहुत से कैलोरी पेक मिलते हैं। अगर आप चाहे चाहे तो आप इसका अधिक से अधिक लुप्त उठा सकते हैं।

पास्ता

यह बहुत ही लोकप्रिय पकवान है और इसकी एक उच्च कैलोरी गिनती होती है। 100 ग्राम प्रति पास्ता में 330 कैलोरी होती है। इसमें पनीर और मीटबाल शामिल होते हैं, जो कैलोरी में उच्च होते हैं।

चॉकलेट का सेवन

चॉकलेट में 546 कैलोरी केवल 100 ग्राम पैक में पाया जाता है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तब आप चॉकलेट का आनन्द लेते समय कर सकते हैं। जब तक आप अपना वाछिंत वजन नहीं पा लेते, तब तक उच्च कैलोरी का सेवन आप कर सकते हो।

ब्राउन राईस

ब्राउन राईस में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की स्वस्थ खुराक होती है। साथ ही ब्राउन राइस कार्बोहाइड्रेट का भंडार होता है। इसलिए जब आप इसका सेवन करते हो तब आप आपका वजन तेजी से बढ़ता है।

वजन बढाने के लिए पनीर

फुल क्रीम से बना हुआ पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। यह उन लोगों के लिए लाभकारी होता है, जो मांस का सेवन नहीं करते। यह शरीर में कैलोरी की कमी को पूरा करता है। इसमें खूब प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, कोलेस्ट्रोल और चीज कैलोरी होती है।

नारियल का दूध

यह आहार तेलों का समृद्द स्त्रोत होता है और यह भोजन के लिए अच्छा तथा स्वादिष्ट माना जाता है। नारियल के दूध में भोजन पकाने से खाने में कैलोरी बढ़ेगी। जिससे आपको वजन में वृद्दि होगी।

मलाई

मिल्क क्रीम में आवश्यकता से ज्यादा फैटी एडिस होता है और ज्यादातर खाद्य उत्पादों की तुलना में अधिक कैलोरी की मात्रा होती है। मिल्क क्रीम को पास्ता और सलाद के साथ खाने से वजन तेजी से बढ़ेगा।

अखरोट का सेवन

अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। नियमित रूप से 20 ग्राम अखरोट खाने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अखरोट खाने का सही समय

किशमिश का सेवन

किशमिश में अनाज की 99 प्रतिशत कैलोरी पाई जाती है और फाइबर की भी बहुत अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये शरीर के फैट को हटा के स्वस्थ कैलोरी में परिवर्तित करता है।