हेल्थ टिप्स हिन्दी

खाने का सही समय – कब क्या खाएं

Right time to drink milk, eat curd and fruits in hindi

किसी इंसान के जीवन में समय का बहुत ही महत्व है। जिस तरह पृथ्वी का घूमना, सूरज का उगना और डूबना, बरसात का आना और हवा का बहना समय पर आधारित है, उसी तरह इंसान का जीना, मरना, सूख-दूख, सफलता और असफलता सब समय पर निर्भर करता है। यही नहीं आदमी को पूरे दिन कब और क्या करना चाहिए यह भी समय का हिस्सा है। कब उठना, कब नहाना चाहिए, कब खाना चाहिए यह एक समय का भाग है। समय पर व्याख्या देने के बाद अब आप समझ ही गए होंगे कि आज किस विषय पर चर्चा होनी है।

दरअसल, आज का विषय उन खाने-पीने की चीजों पर है जो व्यक्ति खा तो लेता है लेकिन समय के एहसास न होने के कारण वह बीमार भी जाता है। कई बार उसे घातक बीमारी का सामना भी करना पड़ता है।
आइए जानते हैं कि कौन सी चीज कब खाना चाहिए।

स्वस्थ्य रहने के लिए आहार लेने का सही समय

दही रात को नहीं खाना चाहिए

आयुर्वेद की माने तो दही रात को नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में कफ दोष बढ़ता है और पेट संबंधित बीमारियां भी उत्पन होती है। दही का सही समय दोपहर माना गया है
इसके अलावा दही को बसंत के महीनों में भी सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही जिनके शरीर में सूजन हो उन्हें भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ध्यान रहे, दही को भूल से भी गरम करके नहीं खाना चाहिए।

दूध का सही समय रात

दूध का सही समय रात

दूध पीने का सही समय क्या है, इस बात को लेकर हर किसी की अपनी-अपनी राय है। कई लोग तो इसके समय को लेकर दुविधा में फंसे रहते हैं। कुछ लोग दूध को नाश्ते के साथ अच्छा मानते हैं तो कुछ लोग इसे रात में पीना सही समझते हैं। हालांकि अगर दूध का सेवन दिन में किया जाए तो यह हमें दिनभर एनर्जी देता है और रात में लिया जाए तो दिमाग शांत रहता है और नींद भी अच्छी आती है। वैसे आयुर्वेद के अनुसार दूध का सही समय रात बताया गया है।

फल खाने का समय

अगर आप फल खाने या जूस पीने के शौकीन हैं तो आपके लिए सही समय सुबह है। आयुर्वेद में माना गया है कि खाना खाने के बाद फल का सेवन नहीं करना चाहिए इससे पाचन संबंधित बीमारियां उत्पन हो सकती है और जो फल आप खा रहे हैं वह शरीर में भी नहीं लगेगा। फल के जरिए यदि आपको पोषक तत्व चाहिए तो सुबह इसका सही समय है।

दही खाने का सही समय में रात में क्यों नहीं करना चाहिए इसका सेवन – क्या कहता है आयुर्वेद?

dahi-khane-ka-samay

रात में दही मत खाएं, खासकर यदि आपको खाँसी और ठंडे होने का खतरा हो। आयुर्वेद की माने तो दही को रात के समय नहीं खानी चाहिए। क्योंकि शरीर में कफ की प्राकृतिक प्रबलता बढ जाती है जिससे शरीर में कफ दोष बढ़ते हैं। रात को दही का सेवन नहीं करना चाहिये क्यों कि यह समस्या को और भी ज्याेदा बढा देगी जिससे पेट का रोग होगा। आयुर्वेद बताता है कि रात में दही की खपत अच्छा नहीं है क्योंकि यह बलगम को बढ़ाता है।

अखरोट खाने का सही समय

अखरोट खाने का सही समय

अखरोट सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह स्वस्थ वसा, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट्स, खनिजों में उच्च होता है। इसके अलावा अखरोट में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, बी6, कैल्शियम और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। यह मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

साथ ही यह कैंसर का खतरा कम करता है, खासकर स्तन कैंसर के लिए अच्छा है। डायबिटीज और हृदय से जुड़ी बीमारियों में यह बहुत ही लाभकारी है। इसे कोई भी मील लेने से पहले खाना चाहिए।

पपीता खाने का सही समय

पपीता खाने का सही समय

पपीता सभी फलों में सबसे पसंदीदा फल नहीं हो सकता है, लेकिन इसमें कई ऐसे स्वास्थ्य गुण हैं जिसे बीमारियों बेहतरीन फल माना जाता है। पपीता पेट और त्वचा के लिए बेहद लाभदायक फल है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल मधुमेह के रोगी भी कर सकते हैं। यह न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं बल्कि यह डेंगू बीमारी में भी बहुत ही लाभकारी है।

आप पपीता को सुबह नाश्ते में खा सकते हैं। सुबह पपीता खाने से न केवल दृष्टि और नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है बल्कि इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है। इस बात का ध्यान दीजिए कि आप रात को पपीता न खाएं। यह पाचन तंत्र के लिए सही नहीं है।

नाश्ता करने का सही समय

नाश्ता करने का सही समय

नाश्ता को अक्सर दिन के सबसे महत्वपूर्ण भोजन के रूप में वर्णित किया जाता है। सुबह का नाश्ता प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण दैनिक पोषक तत्व प्रदान करता है।

1. सुबह उठने के 30 मिनट के भीतर आप कुछ न कुछ खाएं।
2. ब्रेकफास्ट या नाश्ता करने का सही समय सुबह 7 बजे माना गया है। 3. 10 बजे के बाद आप ब्रेकफास्ट को न करें।
4. इस बात का ध्यान दीजिए कि आपके ब्रेकफास्ट में पौष्टिक तत्व खास तौर पर प्रोटीन जरूर होना चाहिए।

लंच करने का सही समय

1. दोपहर का खाना या लंच करने का सही समय 12.45 है।
2. इस बात का ध्यान दीजिए कि आपके ब्रेकफास्ट और लंच के बीच 4 घंटे का ज्यादा का समय न हो।
3. आप अपने लंच को 4 बजे तक डिले न करें।

डिनर करने का सही समय

1. रात का खाना या डिनर करने का सही समय 7 बजे से पहले का है।
2. इस बात का ध्यान रखें कि डिनर और बेड टाइम के बीच 3 घंटे का समय होना चाहिए।
3. कोशिश करें कि आपका डिनर 10 बजे के बाद न हो। इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment