ज्यादा नींद क्यों है स्वास्थ्य के लिए खराब?

अच्छी नींद सबको प्यारी होती है लेकिन एक अच्छी नींद के लिए आपका ज्यादा सोना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जी हां, जिस तरह कम सोना हमारे बॉडी के लिए सही नहीं है ठीक उसी तरह ज्यादा सोना भी शरीर के लिए खराब है। एक अच्छी नींद 6-7 घंटे की ही मानी जाती है। अपने इस आर्टिकल में आपको बताते हैं ज्यादा नींद लेने के कुछ नुकसान:

1. डिप्रेशन : आपका ज्यादा सोना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपका दिमाग शांत नहीं है। यह आपको डि‍प्रेशन का शि‍कार बना सकता है। यह बात साफ है कि 7 घंटे से अधि‍क सोने वालों में मानसिक तनाव की अधि‍क शिकायत रहती है। यही नहीं, 9 घंटे से अधि‍क नींद लेने पर डिप्रेशन की संभावना 49 प्रतिशत बढ़ जाती है।

2. डायबिटीज़ : क्या आप जानते हैं कि जो लोग रोजाना 8 घंटे से अधि‍क नींद लेते हैं उन्हें मधुमेह होने की संभावना उन लोगों की अपेक्षा डबल हो जाती है जो 8 घंटे से कम नींद लेते हैं।

3. दिल की बीमारी : जो लोग ज्यादा सोते हैं उनका दिल कमजोर होता है। ऐसे लोगों में कोरोनरी हार्ट डिसीज होने का खतरा दोगुना होता है।

4. प्रेग्नेंसी में दिक्कत : ज्यादा सोना प्रेग्नेंट औरतों के लिए बहुत खतरनाक है। 8 घंटे से अधि‍क नींद लेने वाली वह महिलाएं, जो खास तौर से 9 से 11 घंटे की ही नींद लेती हैं, उनके प्रेग्नेंट होने की संभावनाएं, आम महिलाओं की तुलना में कम या यूं कहे कि आधी होती है, जो 7 से 8 घंटे की नींद लेती हैं।

5. दिमाग में कमजोरी : अधि‍क नींद लेना दिमाग को आराम देने के बजाय आपके दिमाग को कमजोर कर याददाश्त को कम करने में एक अहम रोल प्ले करता है।

6. शरीर में दर्द : ज्यादा सोने से आपका शरीर आलसी हो जाएगा और साथ ही पूरे बॉडी में हमेशा दर्द की भी शिकायत रहेगी।