खालीपेट ना खाएं यह 5 चीज़ें

कहते हैं जैसा खाए अन्न वैसा बनें मन…अपने बेहतर सेहत के लिए लोग सुबह से लेकर शाम तक खाते ही चले जाते हैं। यह बहुत कम लोग ही जानते हैं कि दिनभर खाने से ही हमारी सेहत नहीं बनती, सेहत तो तब बनती है अगर हम सही चीज़ सही समय पर खाएं।

यूं तो आप कई चीजों का सेवन करते होंगे, लेकिन क्या आप उनसे जुड़े नियमों का कभी पालन करते हैं? अगर आपका जवाब नहीं है, तो यह आपके लिए ठीक नहीं। आइए आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ चीजों का नाम जिन्हें खालीपेट खाने से आपकी तबीयत हो सकती है खराब:

1. कॉफी : इन दिनों लोग चाय कम और कॉफी ज्यादा पीते हैं। कॉफी का नशा लोगों को इतना हो गया है कि लोग इसे पानी की तरह पीते चले जाते हैं। सुबह खाली पेट कॉफी पीना आपके सेहत के लिए बहुत ही खराब है। कॉफी में कैफीन होती है जो खाली पेट लेने पर आपकी तबीयत खराब कर सकती है। कॉफी की जगह सादा पानी पीएंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा।

2. दही : खाने के साथ अकसर लोग दही जरूर खाते हैं। दही हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता हैं क्योंकि यह आपके पेट को ठंडक पहुंचाता है, लेकिन वहीं दही को खाली पेट खाने वालों को हानि पहुंचता है। आपको बता दें कि खाली पेट दही खाने से आपके पेट में मरोड़ उठ सकती है।

3. टमाटर : खाली पेट कभी लाल-लाल टमाटर भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें एसिड पाया जाता है। टमाटर में एसिड की वजह से खाली पेट खाने वालों के शरीर में रासायनिक क्रिया हो सकती है जो पेट में अघुलनशील जैल का निर्माण करती है। यही जेल पेट में स्टोन भी बनाता है।

4. सोडा : सोडा में उच्चा मात्रा में कार्बोनेट एसिड पाया जाता है। खाली पेट सोडा को पी लेने पर आपको मतली आ सकती है और साथ ही आपको बेचैनी भी महसूस हो सकता है। ध्यान रहें, सोडा का प्रयोग खाली पेट बिल्कुल ना करें।

5. शराब : खाली पेट शराब का सेवन करना भी सुरक्षि‍त नहीं है। ऐसा करने पर पेट में जलन होने के साथ ही खाना पेट के अंदर पचेगा नहीं और पेट संबंधी कई बीमारियां भी होंगी।