लंबा जीवन जीने के तरीके

स्वस्थ और लंबा जीवन जीना हर कोई चाहता है अगर आप भी ऐसा चाहते हैं, तो आप अपने जीवनशैली में बदलाव कीजिए। इसके लिए आपको अपने टाइम को मैनेज करना होगा। काम के साथ-साथ आपको व्यायाम और परिवार के लिए भी समय निकालना होगा। आइए जानते हैं लंबा जीवन जीने के तरीको के बारे में…

तनाव कम कीजिए

अगर लंबा और खुशी जीवन जीना है, तो अपनी लाइफ से तनाव को बिलकुल ही कम कर दीजिए। आपको बता दें कि तनाव का सीधा संबंध आयु संबंधित बीमारी से है। इससे आपकी रोजाना की लाइफ बहुत ही बाधित होती है, इसलिए कोशिश कीजिए कि तनाव आपके जीवन पर बहुत ही कम प्रभाव पड़े। वैसे विश्व के कई देशों में लोग तनाव को दूर करने के लिए कई अलग-अलग तरीकों को अपनाते हैं जैसे ग्रीस और इटली में तनाव को कम करने के लिए नैपिंग लेते हैं।

परिवार से दूरी न बनाएं

आज भले ही संयुक्त परिवार की परम्परा खत्म होती जा रही है, लेकिन यह सच है कि संयुक्त परिवार से ही घर में खुशहाली आती हैं। बच्चे जहां एक-दूसरे के साथ अपने बड़ों से संस्कार सीखते हैं वहीं बडों को भी तनाव दूर करने और हेल्थ को बूस्ट करने का एक जरिया मिल जाता है। इसलिए यदि आप सोच रहे हैं कि परिवार को छोड़कर आप खुश रहेंगे तो आप गलत सोच रहे हैं।

सामाजिक रूप से सक्रिय रहें

लंबा जीवन जीने का एक तरीका यह भी है कि आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहें। इस बात को दिमाग से निकाल दीजिए कि आप अकेले कुछ भी कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए आपको सामाजिक रूप से सक्रिय रहना होगा। इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच मेलजोल बढ़ाएं।

व्यायाम कीजिए

नियमित रूप से व्यायाम करना न केवल आपको फिट और सुंदर बनाता है बल्कि इससे आप बीमारियों को खुद से दूर भी रख पाते हैं। यह लंबा और खुशी जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए आपको अपने 24 घंटे में से एक घंटा निकालकर व्यायाम को देना होगा। कोशिश करें कि आप कार्डियों व्यायाम ज्यादा करें। आप स्विमिंग, डांसिंग, साइकिलिंग और दौड़ भी लगा सकते है।

शराब और सिगरेट को अपने जीवन से हटा दीजिए

शराब और सिगरेट आपके स्वास्थ्य को खराब करने के साथ-साथ आपके पारिवारिक जीवन को भी तहस नहस कर सकता है। यह चीज आपके तनाव को भी बढ़ा सकता है। इसलिए यदि आप लंबा और सुखी जीवन जीना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन बहुत ही कम कर दीजिए या छोड़ दीजिए।

सकारात्मक सोच को बनाएं रखें

सकारात्मक सोच के बारे में आपने न केवल ढेर सारे लेख ही पढ़े होंगे, बल्कि जीवन-प्रबंधन से जुड़ी छोटी-मोटी किताबें भी पढ़ी होंगी। लेकिन क्या आपको इसे अपनी जीवन में उतारा है। यदि आप अपने जीवन को खुशहाल और लंबा बनाना चाहते हैं तो अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाइए और अपने जीवन में कोई उद्देश्य जरूर रखिए।

 

हरी सब्जियां

बढ़ती बीमारी का एक कारण यह है कि हमें पता ही नहीं है कि हमें कौन सी चीज खानी चाहिए और कौन सी नहीं। हमें उन आहारों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए जो फाइबर, विटामिन, मिनरल्स से भरपूर हो। हरी सब्जियों में यह तीनों चीजें पाई जाती है। आप अपने आहार में ब्रोकली, गोभी, पालक, मटर और बींस आदि को शामिल कीजिए। इसके अलावा आप साबूत आनाज, नट्स और बीज तथा फलों का भी सेवन कीजिए। आप थोड़ी मात्रा में मीट, मछली और डेयरी प्रोडक्ट का भी सेवन कर सकते हैं।