मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का प्राकृतिक तरीका

क्या आप अपने मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के प्राकृतिक तरीकों के बारे में सोच रहे हैं? आपको बता दें कि आपका मेटाबॉलिज्म उन प्रक्रियाओं का योग है जो आपके शरीर को चलाने में सहायता करता हैं। आज हम मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के प्राकृतिक तरीकों के बारे में बात करेंगे।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए आहार

विज्ञान ने पाया है कि कई खाद्य पदार्थ आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकते हैं, जिसमें पालक, सेम, काले, चॉकलेट, कैल्शियम युक्त समृद्ध खाद्य पदार्थ जैसे कोलार्ड ग्रीन्सम् सोयाबीन, और अन्य सब्जियां शामिल हैं। इसके अलावा बेरी, मिर्च, बादाम और अलसी का बीज आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और मदद करने के लिए कुछ बेहतरीन खाद्य पदार्थ हैं।

लो कार्ब्स और हाई प्रोटीन का करें सेवन

इसमें कोई संदेह नहीं है कि कार्ब्स कम लेने से आपका वजन कम हो सकता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए उच्च प्रोटीन वाले आहार लीजिए। इसके लिए आप टोफू और बीन्स का सेवन कर सकते हैं।

पानी का सेवन कीजिए

पानी न केवल आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है बल्कि पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। इसके अलावा पानी पीने से वास्तव में वजन घटाने में मदद मिलती है। यदि आप सुबह दो गिलास पानी पीते हैं, तो यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने बहुत ही मदद करता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को और अधिक सक्रिय कर देता है। शोध में पाया गया है कि केमिकल ईजीसीजी ग्रीन टी में पाया जाता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को गति देता है और वजन को कम करने में सहायता करता है। नियमित रूप से दिन में कम से कम 2 बार ग्रीन टी का सेवन मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने में मदद करता है।

रात को भरपूर नींद लीजिए

कम नींद मेटाबॉलिज्म के लिए नुकसानदेह है अर्थात सात घंटे से कम की नींद शरीर और मेटाबॉलिज्म दोनों के लिए अच्छी नहीं है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों को पर्याप्त नींद नहीं मिलती है, उनमें रक्त शर्करा या ब्लड शुगर का स्तर और मोटापा या वजन बढ़ने का उच्च जोखिम रहता है।

इसलिए भरपूर नींद लेने से हमारा मेटाबॉलिज्मा मजबूत होती है। यदि हम नियमित रूप से 7 घंटे की नींद लेते हैं तो वजन बढ़ाने वाला हॉर्मोंस का स्तेर बढ़ जाता है। इसके अलावा नींद की कमी विशेष रूप से महिलाओं में अधिक खाना खाने का कारण बनती है, जिससे वजन बढ़ता है।

थायराइड ग्रंथि को रखे स्वस्थ

अपने थायराइड ग्रंथि को स्वस्थ रखना, स्वस्थ मेटाबॉलिज्म के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि थायराइड शरीर में उस कार्य को विनियमित करने वाला मास्टर ग्रंथि है। थायराइड सक्रिय होने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

व्यायाम कीजिए

व्यायाम न केवल कैलोरी को बर्न करता है बल्कि यह वजन घटाने और फिट और स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक व्यायाम होता है। कुछ विशिष्ट अभ्यास हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। बारबेल व्यायाम मेटाबॉलिज्म को बेहतर तरीके से सुधारता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि जब आप कार्डियो व्यायाम करते हैं, तो यह वह तरीका है जो आपके दिल को पंप कर देता है। यह व्यायाम से सबसे अधिक लाभ प्राप्त करने का एक तरीका है। इससे आपको मेटाबॉलिज्म में सहायता मिलती है।