लोबिया की सब्जी के फायदे

लोबिया एक प्रकार की फली है, जिसे हम चविया के नाम से भी जानते हैं। इसका इस्तेमाल भारत के अधिकांश घरों में होता है। यह लम्बी और पतली फली होती है, इसकी सब्जी बनती है, जो खाने में स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ ही साथ इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। लोबिया का इस्तेमाल करने से हमें कई तरह की बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

लोबिया की सब्जी के फायदे :

लोबिया का सेवन करने से हमें कई तरह के लाभ होते हैं जो कुछ इस प्रकार से है :-

  1. लोबिया को फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। जिससे हमारे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
  2. जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत होती है, उन लोगों को लोबिया का सेवन करना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने से आप को डायबिटीज का खतरा कम रहता है और साथ ही यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतर आहार भी माना जाता है।
  3. लोबिया का सेवन शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लोबिया एक ऐसी सब्जी है, जो खून में ग्लूकोज की मात्रा को कम करता है, जिससे हमारा शुगर नहीं बढ़ता। लोबिया में ग्लायसेमिक इन्डक्ट पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  4. मधुमेंह के रोगियों के लिए लोबिया बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें ग्लायसेमिक इन्डक्ट अन्य दालों और फलियों के मुकाबले कम होता है।
  5. लोबिया का सेवन करने से हमारी पाचन शक्ति तेज होती है, इसमें फाइबर की उपस्थित होने से हमें पेट की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता, जिससे हमारे पेट को आराम रहता है और हमारा खाना अच्छे से पच जाता है।
  6. पोटैशियम और मैग्नीशियम की उपस्थिति लोबिया को ह्र्दय से संबंधित बीमारियों को दूर करने में मदद करती है। खून में कॉलेस्ट्राल के लेवल को सही बनाने में मदद करती है, जिससे हमें हार्ट संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
  7. लोबिया का सेवन करने से हमारे शरीर के विभिन्न प्रकार के विषाक्त पदार्थ और हानिकारक ऑक्सीजन रहित तत्वों को बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसमें एंटीआक्सीडेंट होता है, जिससे कई तरह की बीमारियों से हमें छुटकारा मिलता है।
  8. लोबिया का इस्तेमाल हम मोटापे को कम करने के लिए भी करते हैं, जो मोटापे से परेशान होते हैं उन्हें लोबिया का इस्तेमाल हर रोज करना चाहिए, क्योंकि इसका सेवन करने से हमारा पेट भरा भरा रहता है जिससे हमें भूख कम लगती है।
  9. लोबिया का इस्तेमाल करने से हमारा पेट साफ़ रहता है।
  10. जिन को पेशाव में दिक्कत होती है, उन्हें लोबिया का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे पेशाव खुल कर आता है।
  11. लोबिया का इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा हेल्दी रहती है, क्योंकि एन फलियों में एंटीआक्सीडेंट में विटामिन ए और सी होते हैं, जो हमारी स्किन में होने वाली परेशानियों से बचाने में मदद करते हैं।