शरीर की कमजोरी कैसे दूर करे – 5 आहार

अपने खानपान पर ध्यान न देना लगातार काम करने की वजह से शरीर की कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अपने दिनचर्या में हम इतना व्यस्त रहते हैं कि इन लक्षणों को जान भी नहीं पातें। इसलिए आज हम कुछ आहारों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप शरीर को कमजोरी को दूर सकते हैं।

अंडा

अंडा शरीर को उचित तरीके से काम करने के लिए आवश्यक ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है। यह विटामिन ए, रिबोफाल्विन, प्रोटीन, और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों में समृद्ध हैं। यह सभी पोषक तत्व आपके शरीर और मांसपेशियों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। अंडा खाने से शरीर कई रोगों से बचाया जा सकता है। अंडा को ब्रेकफास्ट के रूप में खाने से शरीर को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।

दूध

शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए आप दूध का भी सेवन कर सकते हैं। दूध का सेवन मसल्स प्रोटीन सिंथेसिस में सुधार के लिए जाना जाता है, और यह मांसपेशियों के स्वास्थ्य में योगदान दे सकता है। दूध पीना सेहत और खास तौर से हड्डिययों के लिए फायदेमंद है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास दूध जरूर पीजिए।

बादाम

बादाम को पौष्टिकता का खजाना कहा जाता है। बादाम मैग्नीशियम और विटामिन ई का समृद्ध स्रोत हैं और आपकी मांसपेशियों के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी है। ये कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन को खाद्य पदार्थों से ऊर्जा में परिवर्तित करने में भी सक्षम हैं। यह मांसपेशियों की कमजोरी का मुकाबला करने में भी मदद करता है। आप एक कप दूध में 3 से 4 बादाल डालकर पीएं। आपको जरूर फायदा मिलेगा। – बादाम तेल खाने के फायदे

केला

केला आपके शरीर को तत्काल ऊर्जा प्रदान करता है और इसलिए इसे मांसपेशियों की कमजोरी के लिए सबसे अच्छा उपचार माना जाता है। केला खाने वालों का उर्जा का स्तर साधारण व्यक्ति से ज्यादा होता है। एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ ही केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है। यह पोटेशियम में भी समृद्ध हैं, जिसकी कमी मांसपेशियों में रक्त प्रवाह को प्रतिबंधित कर सकती है और मांसपेशियों में दर्द का कारण बन सकती है। इसके लिए आप एक दो केला रोजाना खाइए।

दही

दही में आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, और बी विटामिन जो आपके शरीर और मांसपेशियों को ऊर्जा देने का काम करते हैं। इसमें नेचुरल शुगर शामिल हैं जो आपकी कमजोर मांसपेशियों के लिए ऊर्जा उत्पादन में अतिरिक्त सहायता प्रदान करते हैं। आप नियमित रूप से एक कटोरी दही का सेवन कीजिए, शरीर की कमजोरी दूर करने में सहायता मिलेगी। – दही खाने के लाभ दिल के लिए

शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए कुछ अन्य उपाय

1. नियमित रूप से हल्के शारीरिक व्यायाम कीजिए।
2. अगर आप वॉक नहीं करते तो नियमित तौर पर वॉक करना शुरू कर दीजिए।
3. अपने तनाव के स्तर को नियंत्रण में रखें। यदि आवश्यक हो तो परामर्श लें।
4. आप कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लीजिए।
5. ध्यान और योग के अभ्यास से खुद को स्वस्थ्य रखने की कोशिश कीजिए।
6. अपनी मांसपेशियों ठीक करने के लिए थोड़ी देर शरीर की मालिश करें।
7. एक संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन कीजिए।